फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Athletics series to be held on September 2; 600 athletes to arrive.

Meerut News: दो सितंबर को होगी एथलेटिक्स सीरीज, 600 एथलीट पहुंचेंगे

Wed, 26 Aug 2026 06:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Athletics series to be held on September 2; 600 athletes to arrive.
तैयारियों का जायजा लेने स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे एएफआई के अधिकारी
विज्ञापन

कई अंतरराष्ट्रीय एथलीट पहुंचने की उम्मीद
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 2 सितंबर को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स सीरीज 15 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर बुधवार को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश एथलेटिक संघ के सदस्यों ने कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयारियों का निरीक्षण किया।
प्रतियोगिता में कई बड़े अंतरराष्ष्ट्रीय एथलीट हिस्सा लेंगे। इसे लेकर एसोसिएशन की ओर से पूरी तैयारी की जा रही है। देशभर से 600 एथलीट यहां पहुंचेंगे, जिनमें कई अंतरराष्ट्रीय एथलीट के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन

देशभर से कई बड़े एथलीट अन्नू रानी, पारुल, पूजा, अंकिता, जेवलिन के नए स्टार यशवीर, रोहित आदि खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। 600 खिलाड़ी यहां प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इसे लेकर स्टेडियम में टीन शेड का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इसके अलावा मूलभूत सुविधाओं की भी व्यवस्था की जा रही है। बुधवार को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव संजय मेहता, उत्तर प्रदेश एथलेटिक संघ के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला, कोषाध्यक्ष नीरज चौधरी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव आदि ने तैयारियों को देखा। इस दौरान एएफआई के सचिव ने स्टेडियम में कार्य करने वाली कार्यदायी संस्था से कार्य को जल्द पूरा करने और टीन शेड के लिए फैलाया गया लोहा आदि समान समेटने के निर्देश दिए, जिससे कोई खिलाड़ी चोटिल न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने कहा कि प्रतियोगिता को लेकर जो कार्य कराए जा सकते हैं वह कराए जा रहे हैं। खिलाड़ियों के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी, मूलभूत सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरा जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार, एथलेटिक्स कोच गौरव त्यागी आदि मौजूद रहे। मेरठ में दो सितंबर को एथलेटिक्स सीरीज होने के बाद 10 सितंबर को फाइनल सीरीज दिल्ली में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed