{"_id":"60d56d6538326115b0004970","slug":"athletics-championships-2021-competition-parul-chaudhary-has-won-the-gold-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2021: पारुल चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक, ओलंपिक क्वालीफाई से चूकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2021: पारुल चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक, ओलंपिक क्वालीफाई से चूकीं
Fri, 25 Jun 2021 11:15 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:15 AM IST
सार
पारुल चौधरी ने फिर से जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने 60वीं राष्ट्रीय इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता के पहले दिन स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
पारुल चौधरी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पंजाब के पटियाला में आज से शुरू हुई 60वीं राष्ट्रीय इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021 प्रतियोगिता के पहले दिन मेरठ की पारुल चौधरी ने 5000 मीटर रेस 16:04.07 मिनट में पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। हालांकि वो 15:10.00 मिनट में ओलंपिक के क्वालीफाइंग स्टैंडर्ड से काफी दूर रहीं।
विज्ञापन
वहीं महाराष्ट्र की कोमल चौधरी ने 16:26.89 समय लेकर रजत पदक और उत्तराखंड की अंकिता ने 16:58.07 समय के साथ कांस्य पदक जीता है। उधर, मेरठ की ही एक अन्य बेटी ज्योति ने किसी कारणवश रेस को पूरा नहीं किया और वह बीच में ही रुक गई।
विज्ञापन
पारुल चौधरी द्वारा प्रतियोगिता के पहले ही दिन स्वर्ण पदक जीतने से अन्य यूपी के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा। दौराला निवासी पारुल यूपी टीम की बतौर कप्तान प्रतियोगिता में शामिल हैं। जिला एथलेटिक संघ सचिव अनु कुमार ने बताया कि पारुल बहुत जल्द 3000 स्टीपलचेज में ओलंपिक क्वालीफाई कर सकती है। इस प्रतियोगिता में मेरठ के एथलीट किरण बालियान गोला फेंक, रविंद्र कुमार 200 मीटर और प्रियंका गोस्वामी से 20000 मीटर रेस वाक में स्वर्ण पदक जीतने की प्रबल संभावनाएं हैं।
विज्ञापन