फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Athletes from Meerut will showcase their prowess starting today at the Para National Games.

Meerut News: पैरा नेशनल खेलों में आज से दम दिखाएंगे मेरठ के एथलीट

Wed, 18 Mar 2026 06:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Athletes from Meerut will showcase their prowess starting today at the Para National Games.
- भुवनेश्वर में होगा आयोजन, फातिमा, रिया, अनुभव, आयुष व अनमोल प्रतिभाग करेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पैरा नेशनल खेलों का आयोजन 18 से 21 मार्च तक ओडिशा के भुवनेश्वर में किया जा रहा है। इनमें मेरठ के कई खिलाड़ियों को प्रतिभाग करने का मौका मिला है। इसमें शॉटपुट, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ सहित कई स्पर्धाओं में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इन खिलाड़ियों से पदक पाने की उम्मीद है।
मेरठ से अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट फातिमा खातून शॉटपुट में, अंतरराष्ट्रीय एथलीट अनमोल वशिष्ठ का भाला फेंक और शॉटपुट में, प्रियांश कुमार का शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में, आयुष का शॉटपुट और डिस्कस थ्रो इवेंट में, शेखर का जेवलिन थ्रो में, अनुभव चौधरी का 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में और दीपिका कुमारी का भाला फेंक में चयन हुआ है।
विज्ञापन

रिया सिंह का शॉटपुट में, नैना का शॉटपुट में, आरोही का शॉटपुट में, कार्तिक का 200 मीटर दौड़ में, नवनीत का 100 मीटर दौड़ में, सलोनी का 1500 मीटर दौड़ में चयन हुआ है। बृहस्पतिवार को पहले दिन कई खिलाड़ी अपने इवेंट में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फातिमा से है पदक की उम्मीद
फातिमा खातून एक अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट हैं और उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में सेवारत हैं। वह इससे पहले पैरा एशियन गेम्स में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। अभी हाल ही में दुबई में हुए पैरा ग्रैंड प्रिक्स खेलों में भी उन्होंने कांस्य पदक जीता। वर्ष 2016 में एक सड़क हादसे में पैर गंवाने के बाद उन्होंने पैरा खेलों में भाग लिया। इसके बाद कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया और देश का नाम रोशन किया। अब उनसे पदक की उम्मीद है।
कई प्रतियोगिताओं में कमाल कर चुके अनमोल
अनमोल वशिष्ठ कंकरखेड़ा के रहने वाले हैं और एफ-53 श्रेणी के पैरा एथलीट हैं। उन्होंने वर्ल्ड पैरा ग्रैंड प्रिक्स में भी देश का प्रतिनिधित्व किया और भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता। खेलो इंडिया पैरा गेम्स में भी वह शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। वह इन नेशनल खेलों में भाला फेंक और शॉटपुट दोनों इवेंट में प्रतिभाग करेंगे।
आयुष शॉटपुट और डिस्कस में दिखाएंगे प्रतिभा
सदर निवासी आयुष शॉटपुट और डिस्कस में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। आयुष इससे पहले वर्ल्ड पैरा ग्रैंड प्रिक्स में भाला फेंक में रजत पदक जीत चुके हैं। सातवीं इंडिया ओपन पैरा गेम्स में उन्होंने स्वर्ण पदक, खेलो इंडिया खेल में स्वर्ण पदक, नेशनल पैरा एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता है। अब इन खेलों में भी उनसे पदक की उम्मीद है।
अनुभव और सलोनी लगाएंगे दौड़
मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी अनुभव चौधरी प्रतियोगिता में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करेंगे। वह इससे पहले भी कई खेलों में भाग ले चुके हैं। उनके शुरूआती दिनों के कोच गौरव त्यागी हैं और अब वह दिल्ली में कोच राहुल और सचिन से प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनसे से भी सभी को पदक की उम्मीद है। इसके अलावा कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास करने वाली सलोनी भी 1500 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करेंगी।

रिया उभरती हुई एथलीट
रिया सोलंकी मेरठ की उभरती हुई पैरा एथलीट हैं। वह इन नेशनल खेलों में शॉटपुट में प्रतिभाग करेंगी। इससे पहले भी वह कई नेशनल खेलों में भाग ले चुकी हैं और पदक प्राप्त कर चुकी हैं। अभी हाल ही में दुबई में आयोजित पैरा ग्रैंड प्रिक्स में भी उन्होंने प्रतिभाग किया। कोच गौरव त्यागी को उनसे पदक की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed