फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   At the time of partition, Muslims chose India as their own: Garul Hasan

बंटवारे के समय मुस्लिमों ने भारत को खुद चुना : गैरुल हसन

Sun, 08 Oct 2017 02:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 08 Oct 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
At the time of partition, Muslims chose India as their own: Garul Hasan
प्रेस वार्ता करते अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन गैरूल हसन रिजवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ में इदरीसी समाज वेलफेयर सोसाइटी एवं यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने बांबे बाजार स्थित चैंबर ऑफ कामर्स में वीर अब्दुल हमीद की याद में 52वां शहीद दिवस मनाया। सोसाइटी द्वारा मेरा देश-मेरा कर्तव्य विषय पर सेमीनार एवं अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता शहरकाजी जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी ने की। वहीं मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन गैरुल हसन रिजवी रहे। 

विज्ञापन


चेयरमैन गैरुल हसन रिजवी ने वीर अब्दुल हमीद के जीवन और बलिदान पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि बंटवारे के समय यहां के मुस्लिमों ने भारत को खुद चुना था। इसलिए इस देश पर मुस्लिमों का बराबर का हक है। अल्पसंख्यकों के लिए जल्द ही सौ कॉलेजों और पांच विश्वविद्यालय का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन

वीर अब्दुल हमीद अवार्ड दिया गया

At the time of partition, Muslims chose India as their own: Garul Hasan
बांबे बाजार में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सम्मानित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कार्यक्रम के दौरान 15 लोगों को वीर अब्दुल हमीद अवार्ड दिया गया। चेयरमैन गैरुल हसन रिजवी, भाजपा केक्षेत्रीय संयोजक कुंवर बासित अली, शहरकाजी जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी, हकीम सिराजुद्दीन, अवीनाश सिंह, डॉ. इस्लामुद्दीन, मो. उमर इदरीसी, मो. कमालुद्दीन इदरीसी, याकूब अली गहलोत इदरीसी, अमित कुमार अग्रवाल, डॉ. फखरे आलम खान, आफाक अहमद खान, मो. नौशाद, डॉ. मुकर्रम अहमद अदना, काजी शादाब, हाजी मो. इमरान सिद्दीकी और डॉ. ममतेश गुप्ता को सम्मानित किया गया। 

राष्ट्रगान का किया समर्थन
चेयरमैन गैरुल हसन रिजवी ने शाम को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की। उन्होंने महिलाओं और पुरुषों के आई ब्रो बनवाने के फतवे के सवाल पर जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अरब देशों के शेखों द्वारा भारत में आकर छोटी छोटी बच्चियों के साथ निकाह कर साथ ले जाने के मामलों में केंद्र को पत्र लिखा। उन्होंने मदरसों में राष्ट्रगान और सीसीटीवी का पूर्ण समर्थन किया। सर्किट हाउस से लौटते समय गैरूल हसन रिजवी ने नंगला साहू में जामिया दारूल उलूम महमूदिया मदरसे में पौधरोपण किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed