{"_id":"57af6c224f1c1bc530ee493c","slug":"at-the-end-of-the-law-sparked-student-recognition","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉ की मान्यता खत्म होने पर भड़के छात्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉ की मान्यता खत्म होने पर भड़के छात्र
अमर उजाला/मेरठ
Updated Sun, 14 Aug 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू का लोगो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ कॉलेज में एलएलबी की मान्यता खत्म हो गई है और कॉलेज सोया है। विवि की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से कॉलेज बाहर है। बावजूद इसके कॉलेज प्रशासन इसको लेकर गंभीर नहीं है। शनिवार को छात्रों ने प्रिंसिपल का घेराव किया। कार्रवाई नहीं करने पर 16 अगस्त से अनशन पर बैठने की चेतावनी दी। डीएसडब्ल्यू बनाने को लेकर भी छात्रों की नोकझोंक हुई।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मेरठ कॉलेज को एलएलबी के सत्र 2016-17 के लिए मान्यता नहीं है। कॉलेज का कहना है निरीक्षण की रिपोर्ट उन्हें नहीं मिली है। सीसीएसयू ने बिना मान्यता के रजिस्ट्रेशन से इनकार कर दिया। हाल यह है कि एलएलबी के रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं और विवि के सबसे पुराने कॉलेज और जिसमें सबसे अधिक सीट हैं, उसमें एलएलबी पर संकट खड़ा है।
शनिवार को कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित मलिक और पूर्व महामंत्री अनुराग चौधरी के नेतृत्व में छात्रों ने प्रिंसिपल का घेराव किया। छात्रों ने कहा एलएलबी की मान्यता खत्म हो गई, रजिस्ट्रेशन हो नहीं रहे और कॉलेज सोया पड़ा है। पूर्व पदाधिकारियों ने कहा जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वह कॉलेज गेट पर आमरण अनशन पर बैठेंगे। कॉलेज प्रशासन ने आश्वासन दिया कि मामले में जरूरत पड़ी तो हाईकोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन
निरीक्षण हो चुका है। रिपोर्ट का इंतजार है। उन्हें रिपोर्ट नहीं मिली है। छात्रों की प्रिंसिपल से डीएसडब्ल्यू बनाने को लेकर कहासुनी हुई। उन्होंने कहा जब मैनेजमेंट ने आपको सीनियर शिक्षक होने के नाते प्रिंसिपल बनाया तो आपको भी सीनियर शिक्षक को डीन बनाना चाहिए था। प्रिंसिपल ने कहा यह उनका अधिकार है कि वह किसे डीन बनाएं। इस मामले पर काफी कहासुनी हुई। छात्रों ने कॉलेज के सेल्फ फाइनेंस डिपार्टमेंट में मार्कशीट के बदले 10 रुपये लेने का विरोध किया।
आरजी कॉलेज में हंगामा
आरजी कॉलेज में छात्रों ने एडमिशन में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। छात्र नेता विनीत चपराना ने आरोप लगाया कि ओपन मेरिट में गड़बड़ी हुई है। उधर, कॉलेजों ने ओपन मेरिट के बचे एडमिशन शनिवार को किए।