फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Assured a secure future through post office savings schemes.

Meerut News: डाकघर की बचत योजनाओं से सुरक्षित भविष्य का दिया भरोसा

Wed, 09 Sep 2026 07:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Assured a secure future through post office savings schemes.
कैंट और सिटी प्रधान डाकघर में संयुक्त जनसंपर्क कार्यक्रम
विज्ञापन

अधिकारियों ने योजनाओं और सुविधाओं की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। सुरक्षित भविष्य के लिए बचत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डाक विभाग ने लोगों को अपनी बचत योजनाओं से जोड़ने की कवायद शुरू की है। इसी क्रम में मेरठ कैंट एवं मेरठ सिटी प्रधान डाकघर के बचत बैंक हॉल में संयुक्त जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। आम जनता से सीधा संवाद कर डाकघर की विभिन्न बचत योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में प्रवर डाकपाल आरसी राणा (कैंट) तथा कृष्ण चंद्र (सिटी) ने लोगों को डाकघर की बचत बैंक योजनाओं के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने और सुरक्षित भविष्य के लिए डाकघर की बचत योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राष्ट्रपति पदक से अलंकृत फोरम सलाहकार समिति मेरठ के सदस्य सरबजीत सिंह कपूर सहित शहर के कई अन्य नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित अधिकारियों और अतिथियों ने नागरिकों को डाकघर की बचत बैंक योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान लोगों को डाकघर की विभिन्न बचत योजनाओं में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने आम जनता से बचत को सुरक्षित भविष्य की तैयारी का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए डाकघर की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed