फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Assistant teachers husbands dead body found hanging in Meerut

UP: बीवी गई बाहर, घर पर पति ने लगाई फांसी; लौटी तो सोफे पर खेलता मिला दो साल का बेटा; पंखे पर लटका था 'सुहाग'

Mon, 09 Feb 2026 10:40 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: विकास कुमार Updated Mon, 09 Feb 2026 10:40 PM IST
सार

रजनीश के पिता वेदप्रकाश, मां निर्मला व भाई अमित मौके पर जानसठ से मेरठ पहुंचे। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बबीता पर कई गंभीर आरोप लगाए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Assistant teachers husbands dead body found hanging in Meerut
पत्नी गई बैंक, पति ने लगा ली फांसी - फोटो : adobe stock

विस्तार

यूपी के मेरठ स्थित सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विजयनगर में सोमवार दोपहर आरजी इंटर कॉलेज की सहायक अध्यापिका बबीता के पति रजनीश सैनी (40) का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना के समय बबीता मकान की रजिस्ट्री कराने के लिए बैंक से पैसे निकालने गई थी। एक घंटे बाद बबीता लौटी तो शव लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी व अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

नौ साल पहले हुई थी शादी
मुजफ्फरनगर के जानसठ निवासी रजनीश की शादी लगभग नौ वर्ष पूर्व देवबंद की बबीता से हुई थी। उनका दो वर्ष का बेटा केशव है। शादी कुछ समय बाद बबीता सहायक अध्यापिका बन गई थी। तीन साल से बबीता आरजी इंटर कॉलेज में शिक्षिका है। रजनीश बेटे को संभालाने की वजह से वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे। रजनीश परिवार के साथ सिविल लाइन के विजयनगर में दो वर्ष से योगेश चंद्र के मकान में किराए पर रह रहे थे। सोमवार सुबह बबीता बैंक से पैसे निकालने के लिए गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटा सोफे पर खेल रहा था
बबीता ने कुछ जानकारी के लिए रजनीश को फोन किया लेकिन रजनीश का फोन नहीं उठा। बैंक का काम खत्म करने के बाद बबीता वापस घर पहुंची तो देखा की बेटा केशव सोफे पर खेल रहा है। बबीता ने स्टोर रूम में जाकर देखा तो रजनीश का शव कुंडे से तार के सहारे लटका हुआ था। रजनीश के शव को लटका देख बबीता की चीख निकल गई। आवाज सुनकर मकान मालिक व आसपास के लोग मौके पर दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा।

विज्ञापन

परिजनों ने पत्नी पर लगाए आरोप
रजनीश के पिता वेदप्रकाश, मां निर्मला व भाई अमित मौके पर जानसठ से मेरठ पहुंचे। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बबीता पर कई गंभीर आरोप लगाए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बबीता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गंगानगर में एक मकान का सौदा तय किया था। इसके लिए मंगलवार को मकान की रजिस्ट्री करनी थी। इसी को लेकर वह बैंक में पैसे निकालने के लिए गई थी। पति के शव को लटका देखकर बबीता शोर मचाने के बाद बेहोश हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed