फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Assistant Defense Property Officer dies at railway station

ट्रेन से गिरकर सहायक रक्षा संपदा अधिकारी की मौत

Mon, 29 Jan 2018 08:19 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 29 Jan 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
Assistant Defense Property Officer dies at railway station
रेलवे अधिकारी की मौत

मेरठ में सिटी रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह ट्रेन से गिरकर सहायक रक्षा संपदा अधिकारी की मौत हो गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में की सूचना पर पहुंची जीआरपी और पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र के सेक्टर एम-1 निवासी रामकुमार (47) पुत्र हरिराम कैंट में सहायक रक्षा संपदा अधिकारी के पद पर तैनात थे। यह विभाग रक्षा मंत्रालय के अधीन आता है। तीन दिन पहले वह छुट्टी लेकर लखनऊ स्थित अपने घर गये थे। छुट्टी के बाद वह लखनऊ से अपने साथी के साथ ट्रेन से मेरठ के लिए चले। सोमवार सुबह उन्होंने हापुड़ में आकर ट्रेन बदली और खुर्जा पैसेंजर में मेरठ आने के लिए बैठ गये। जबकि उनके साथी हापुड़ से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब पौने दस बजे ट्रेन सिटी स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर पांच पर आकर रुकी तो रामकुमार ट्रेन से उतरने लगे। बताया गया कि उतरते समय पैर फिसलने से वह गिर गये। इस दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। सूचना पर जीआरपी एसओ किशन अवतार, आरपीएफ और यूपी 100 की पुलिस पहुंच गई। इसके बाद उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल इमरजेंसी भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनके पास से मिले मोबाइल और आइकार्ड से उनके परिजनों को पुलिस ने सूचना दी। गाजियाबाद निवासी रिश्ते के मामा ओमप्रकाश भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ जीआरपी ने बताया कि अस्पताल से मीमो रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया है। यह एक हादसा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में रह रहा है परिवार
रामकुमार की मौत के बाद विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मोर्चरी पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक साल पहले ही वह चंडीगढ़ से ट्रांसफर होकर मेरठ आए थे। मेरठ में वह सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे, जबकि परिवार लखनऊ में है। रामकुमार के एक बेटा और एक बेटी है। रिश्तेदारों ने बताया कि घटना की सूचना पर परिजन मेरठ के लिए चल दिए हैं। 


ट्रेन रुकने से पहले ही उतर रहे थे
एसओ जीआरपी किशन अवतार ने बताया कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से भी जानकारी ली गई है। जांच में सामने आया था कि ट्रेन रुकने के पहले ही रामकुमार उतर रहे थे। उसी समय गिरने से उन्हें चोट लगी है। सिर, घुटना, पैर और दाहिनी कोख में चोट लगना बताया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed