{"_id":"63657a8916b273069c0bffb3","slug":"assets-worth-rs-2-25-crore-seized-of-gotaskar-akbar-banjara-city-news-mrt612239348","type":"story","status":"publish","title_hn":"MEERUT: फिर बड़ी कार्रवाई, गोतस्कर अकबर बंजारा की सवा दो करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MEERUT: फिर बड़ी कार्रवाई, गोतस्कर अकबर बंजारा की सवा दो करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
Sat, 05 Nov 2022 07:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 07:10 PM IST
सार
MEERUT NEWS : पुलिस ने फिर से बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गोतस्कर अकबर बंजारा की इस बार सवा दो करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया है।
विज्ञापन
अकबर बंजारा की संपत्ति जब्त।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र के गांव बाजोट में पुलिस ने अंतरराज्यीय गोतस्कर अकबर बंजारा की करीब सवा दो करोड़ की अवैध संपत्ति को जब्त कर लिया। अकबर बंजारा की असम में उग्रवादियों से पुलिस की मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस टीमें अब अकबर और उसके भाइयों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्तियों को जब्त कर रही हैं।
विज्ञापन
बंजारा ने मेरठ के लिसाड़ीगेट, हापुड़ रोड, फलावदा के अलावा बिजनौर सहित अन्य क्षेत्रों में जमीन और मकान खरीदने के साथ असम में करोड़ों की काली कमाई अर्जित की थी। एसटीएफ की सूचना पर शुक्रवार को भारी पुलिस बल बाजोट गांव पहुंचा और अकबर बंजारा की अवैध संपत्ति पर सील लगाकर जब्त कर लिया। संपत्ति की कीमत लगभग सवा दो करोड़ रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Pics: महाभारत के 'अर्जुन' पहुंचे बिजनौर, TV में इसी रोल से स्टार बने फिरोज खान, साझा किए सफलता के राज
विज्ञापन
बजोट गांव में इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान मौके पर एसडीएम, सीओ ब्रहमपुरी ब्रिजेश सिंह, तहसीलदार रामेश्वर प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक बहसूमा महावीर सिंह, परतापुर के निरीक्षक विशंभर दयाल सहित अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: BIJNOR: जिधर भी जाती है नजर दिख रहा तंबुओं का शहर, देखें गंगा मेले की उम्दा तस्वीरें