फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी चुनाव: घायल होने के बावजूद वोट डालने पहुंचा शख्स, देखें मतदान के रंग, तस्वीरों के संग

Mon, 21 Oct 2019 04:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 21 Oct 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
Assembly by election in Gangoh saharanpur today, highlights
गगोह विधानसभा उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जनपद में गंगोह विधानसभा में उपचुनाव की वोटिंग जारी है, कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह से ही शांतिपूर्ण तरीके से वोट डाले जा रहे हैं। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की भीड़ लगी है। दोपहर तीन बजे तक इस सीट पर कुल 50.04 प्रतिश्त मतदान हुआ। आगे देखें कैसे उत्साह और उमंग के साथ अपने मत का प्रयोग करने पहुंचे मतदाता: -

 
Assembly by election in Gangoh saharanpur today, highlights
गंगोह विधानसभा उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
इस उपचुनाव के दौरान प्रत्येक बूथ पर महिलाओं की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। हालांकि नौ बजे तक का मतदान 313 बूथ पर 10.08 प्रतिशत, 314 बूथ पर 15.54 प्रतिशत, 315 बूथ पर 14.48 प्रतिशत हुआ है। बूथों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

 
Assembly by election in Gangoh saharanpur today, highlights
गंगोह विधानसभा उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

नानौता किसान सेवक इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 351 पर मतदान कुछ देर के लिए बाधित हुआ। यहां परेशान कर रही ईवीएम मशीन को एसडीएम रामपुर मनिहारान ने मौके पर पहुंचकर बदलवाया। तब जाकर मतदान सुचारू रूप से शुरू हुआ। सिरसली खुर्द में मतदान बूथ पर मनमानी वोट डलवाने को लेकर मारपीट हुई। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने मामला शांत करा दिया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Assembly by election in Gangoh saharanpur today, highlights
गंगोह विधानसभा उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
गंगोह में दिव्यांगों में मतदान को लेकर खास उत्साह नजर आया। वहीं गांव के लोग एकत्र होकर बुग्गी में सवार होकर वोट डालने पहुंचे। सांसद प्रदीप चौधरी ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अंबेहटा कार्यकर्त्ताओं से मतदान की जानकारी ली और मतदान किया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी नोमान मसूद अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे।
 
विज्ञापन
Assembly by election in Gangoh saharanpur today, highlights
गंगोह विधानसभा उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
अपने मत का प्रयोग करने के लिए बड़ी संख्या में बुजुर्ग अपने घरों के निकलकर मतदान केंद्र पर पहुंचे और वोट डाला। इस्लामनगर में 85 वर्ष की महिला हसीना अपने  पोते के साथ वोट डालने पहुंची।

नानौता के ग्राम टिकरौल में 95 वर्षीय मंतरी देवी को उनके परिजन मतदान केंद्र ले गए जहां उन्होंने मतदान किया। 92 वर्ष के पूर्व चेयरमैन हाजी मोहम्मद यामीन अहमद भी खुद चलकर मतदान करने पहुंचे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed