फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Assault Warrior won the match by 22 runs

Meerut News: असॉल्ट वॉरियर ने 22 रन से जीता मैच

Sat, 15 Nov 2025 06:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
Assault Warrior won the match by 22 runs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में चल रहे गट्स एंड ग्लोरी क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को असॉल्ट वॉरियर और सुपर स्मेशर्स के बीच मैच हुआ। इसमें असॉल्ट वॉरियर ने 22 रन से मैच जीता।
सुपर स्मेशर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। असॉल्ट वॉरियर्स ने 20 ओवरों में मात्र एक विकेट खोकर 232 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से विनय यादव ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों में 108 रन की शतकीय पारी खेली। उनके साथ रोहन ने 27 गेंदों में 53 रन और रजत ने 27 गेंदों में 67 रन का शानदार योगदान दिया। सुपर स्मेशर्स की ओर से मनोज शर्मा को सफलता मिली।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर स्मेशर्स की टीम ने अच्छी शुरुआत की लेकिन नियमित अंतराल में विकेट गिरने से मैच को मुश्किल बना दिया। टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 210 रन ही बना सकी और 22 रनों से मुकाबला गंवा बैठी। उनकी ओर से सर्वेश कुमार ने 22 गेंदों में ताबड़तोड़ 62 रन बनाए, जबकि सुमित सिंह ने 31 गेंदों में 36 रनों का योगदान दिया। असॉल्ट वॉरियर के गेंदबाज साजिद अंसारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट अपने नाम किए । बेहतरीन ऑल-राउंड प्रदर्शन के लिए असॉल्ट वॉरियर के विनय यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed