फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Assault, stone pelting and firing demanding money for liquor

शराब के लिए पैसे मांगने पर मारपीट, पथराव और फायरिंग

Mon, 17 May 2021 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Assault, stone pelting and firing demanding money for liquor
शराब के लिए पैसे मांगने पर मारपीट, पथराव और फायरिंग
विज्ञापन

मेरठ। माधवपुरम में शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर दो समुदाय के युवकों के बीच मारपीट, पथराव और फायरिंग हो गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर-3 में नावेद और अर्जुन के बीच पहले कहासुनी व फिर मारपीट हो गई है। नावेद का आरोप कि अर्जुन और उसके साथियों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। पैसे नहीं देने पर अर्जुन ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की है। जबकि अर्जुन का आरोप है कि नावेद व उसके साथियों ने उनके साथ गाली गलौज की। जिसके बाद मामला मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट व पथराव हुआ। आरोप है कि दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर फायरिंग भी की। घटना की जानकारी मिलतेे ही इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। नावेद पक्ष से युवा सेवा समिति के अध्यक्ष बदर अली अपने कार्यकर्ताओं के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और दूसरे पक्ष पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। घटनास्थल पर फायरिंग होने की बात सामने नहीं आई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed