फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Assault-sabotage and firing in Asilpur

Meerut News: रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट, जमकर तोड़फोड़ और फायरिंग

Sat, 31 Dec 2022 05:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 31 Dec 2022 05:24 PM IST
सार

Meerut News : रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट हुई और जमकर तोड़फोड़ की गई। बताया गया कि फायरिंग भी की गई।

विज्ञापन
Assault-sabotage and firing in Asilpur
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद में किठौर क्षेत्र के गांव असीलपुर में शुक्रवार को आकिब मुखिया और कासिम पक्ष के बीच जमकर बवाल हुआ। जमकर मारपीट, तोड़फोड़ और फायरिंग हुई। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। हमले में आकिब व कासिम समेत कई लोग घायल हो गए। मामले में दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। कासिम पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व आकिब मुखिया और उसके कुछ साथियों की मेरठ में कासिम के साथ कुछ कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इसके बाद से दोनों पक्षों में रंजिश चल रही है। बताया जाता है कि शुक्रवार को इसी रंजिश के चलते कासिम पक्ष ने आकिब के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन


इस दौरान कासिम पक्ष के लोग वहां से फरार हो गए। बाद में आकिब पक्ष के लोगों ने कासिम के घर में घुसकर कार के शीशे तोड़ दिए व जमकर तोड़फोड़ की, जिसमें कासिम की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। बताया गया कि इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं घटना के बाद से गांव में तनाव है। कासिम के घर पर हमले की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी फुटेज पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मेरठ में भाजपा नेता व उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सहारनपुर में सड़क हादसे में एक की मौत

थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। इस मामले में कासिम पक्ष की तहरीर पर आकिब मुखिया, साकिब, लबीव और सोहेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी अभी फरार हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut: नए साल पर किया हुड़दंग तो बरसेंगीं लाठियां, जश्न के नाम पर उत्पात मचाने वालों से निपटेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed