फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ASPA workers demonstrated

Meerut News: आसपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 04 Mar 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 04 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
ASPA workers demonstrated
बिजनौर कलक्ट्रेट में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे आजाद समाज पार्टी काशीराम के कार्यकर्ता, स - फोटो : रामायण मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
बिजनौर। मथुरा में नगीना सांसद चंद्रशेखर के काफिले पर हुए पथराव के विरोध में आसपा के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। इनकी ओर से दिए गए ज्ञापन में दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सोमवार को आसपा और भीम आर्मी के पदाधिकारी नुमाइश मैदान में एकत्र होकर प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। इन्होंने एडीएम अरविंद कुमार और एएसपी सिटी को ज्ञापन दिया। जिसमें कहा कि मथुरा के मांट थाना क्षेत्र के गांव सुरीर में पिछड़े वर्ग के युवक वासुदेव बघेल की हत्या की गई। गांव करनावल में दलित परिवार की बेटियों की शादी में बाधा डाली गई और बरातियों पर हमला किया गया।
विज्ञापन

कहा कि भीम आर्मी के संस्थापक और सांसद नगीना चंद्रशेखर पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर जा रहे थे तो उनके काफिले पर थाना सुरीर के पास पथराव किया गया। पुलिस भी सुरक्षा नही कर सकी। कहा कि सरकार ऐसी घटनाओें को रहीं रोक पा रही है। अनुसूचित जाति और पिछड़ी जातियों के उत्पीड़न को रोकने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में सतेंद्र सिंह, रोहित सागर, जितेंद्र राणा, ललित कुमार, तेजपाल सिंह, प्रवेश, शहजाद, आरीफ कुरैशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर इनके प्रदर्शन के दौरान उधर से गुजर रहे व्यक्ति ने कुछ टिप्पणी कर दी, जिस पर भीम आर्मी कार्यकर्ता नाराज हो गए। हालांकि पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed