फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Asked the examinees, a weapon that can be fired by throwing

Meerut News: परीक्षार्थियों से पूछा, ऐसा हथियार जिसे फेंककर चलाया जाए

Mon, 06 Jan 2025 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Asked the examinees, a weapon that can be fired by throwing
मेरठ। जिला न्यायालयों में विभिन्न श्रेणियों में स्टाफ भर्ती परीक्षा (यूपी सिविल कोर्ट) दूसरे दिन भी रविवार को 12 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। इस दौरान पहली पाली में एक परीक्षा केंद्र पर 530 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई। इस दौरान छात्रों से ऐसा हथियार जिसे फेंककर चलाया जाए पूछा गया।
विज्ञापन

यूपी सिविल कोर्ट परीक्षा के सिटी कोआर्डिनेटर कृष्णकुमार शर्मा ने बताया कि पहली पाली में बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में 647 में से 530 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में 710, एसडीएचटी सरस्वती शिशु मंदिर में 592, कृष्णा पब्लिक स्कूल में 503, राधेश्याम मोरारका सरस्वती शिशु मंदिर में 411, गॉडविन पब्लिक स्कूल में 418, मेरठ स्कूल फॉर गर्ल्स में 422, सिटी वाेकेशनल पब्लिक स्कूल में 441, द आर्यन्स में 450, मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल में 329, तीन पीएम श्री केंद्रीय विद्यालयों में 910 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों से हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य अध्ययन, गणित के 100 प्रश्न पूछे गए थे। हिंदी में तद्भव शब्द की पहचान, फल प्राप्ति में समास की पहचान, जीवन में लक्ष्य प्राप्ति हेतु क्या आवश्यक है पूछे। लजीज के लिए उपयुक्त विशेष्य क्या है। अग्नि शब्द का पर्यायवाची का प्रश्न भी पूछा गया। सामान्य अध्ययन में पूछा गया कि 2024 पेरिस ओलंपिक में किस देश को पराजित कर भारतीय पुरुष हॉकी टीम कांस्य जीती थी। इंडियन नेशनल कांग्रेस और ऑल इंडिया मुस्लिम लीग के बीच 1916 में हस्ताक्षरित समझौते के प्रश्न में चार शब्दों का विकल्प देकर सही शब्द पूछा गया। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रही। परीक्षार्थियों को कड़ी जांच के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed