फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Asian Under-20 qualification standards announced

Meerut News: एशियन अंडर-20 क्वालिफिकेशन मानक घोषित

Mon, 20 Apr 2026 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Asian Under-20 qualification standards announced
मेरठ। एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए क्वालिफिकेशन मानक जारी कर दिए गए हैं। यह चैंपियनशिप 28 से 31 मई तक हांगकांग में आयोजित होगी। नए मानकों ने मेरठ के उभरते एथलीटों के सामने चुनौती खड़ी कर दी है।
विज्ञापन

जारी मानकों के अनुसार 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर जैसी स्पर्धाओं से लेकर लंबी दूरी की दौड़, बाधा दौड़, कूद और थ्रो इवेंट्स तक सभी में क्वालिफाइंग टाइम और दूरी काफी प्रतिस्पर्धी रखी गई है। पुरुषों के 100 मीटर के लिए 10.46 सेकंड और महिलाओं के लिए 11.79 सेकंड का समय तय किया गया है।
विज्ञापन


- मेरठ के इन खिलाड़ियों पर नजर

मेरठ से क्वालिफिकेशन के लिए स्प्रिंट इवेंट में स्वरित भड़ाना और सुमित भड़ाना प्रमुख नामों में शामिल हैं। महिला वर्ग में 400 मीटर दौड़ में नीरू पाठक, ऊंची कूद में रीत राठौर भी मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच गौरव त्यागी का कहना है कि इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन हाल की प्रतियोगिताओं में अच्छा रहा है और सही मार्गदर्शन व फिटनेस के साथ ये एथलीट निर्धारित मानकों को छू सकते हैं।

- नेशनल जूनियर प्रतियोगिता बनेगी चयन का आधार
खिलाड़ियों का चयन नेशनल जूनियर एथलेटिक्स फेडरेशन कंपटीशन में प्रदर्शन के आधार पर होगा जो 24 से 26 अप्रैल तक कर्नाटक के तुमकुर में आयोजित की जाएगी। इसमें शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को एशियन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed