फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Asian Games 2023: Parul Choudhary of Meerut wins silver medal in 3000m steeple chase event in China

एशियन गेम्स 2023: बेटी ने चीन में बढ़ाया तिरंगे का मान, चांदी पर किया कब्जा, मेरठ में दौड़ी खुशी की लहर

Mon, 02 Oct 2023 06:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 02 Oct 2023 06:46 PM IST
सार

Asian Games 2023 : मेरठ की बेटी पारुल चौधरी ने चीन में तिरंगे का मान बढ़ाया है। पारुल ने 3000 मीटर स्टीपल चेज स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता है। वहीं, बेटी के पदक जीतने से मेरठ में खुशी की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
Asian Games 2023: Parul Choudhary of Meerut wins silver medal in 3000m steeple chase event in China
पारुल चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन के हांगझाऊ में आयोजित एशियन गेम्स के ट्रेक एंड फील्ड इवेंट में मेरठ की एथलीट बेटी पारुल चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते चांदी पर कब्जा किया है। सोमवार को पारुल ने 3000 मीटर स्टीपल चेज स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। बताया गया कि बहरीन की यावी विनफ्रेड मुतिले ने 9:18:28 के समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि पारुल 9:27:63 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन


मेरठ के दौराला क्षेत्र के गांव इकलौता निवासी पारुल चौधरी ने प्राथमिक प्रशिक्षण कैलाश प्रकाश स्टेडियम में लिया है। उनके कोच रहे गौरव ने बताया कि पारुल ने दो माह पहले ही थाइलैंड के बैंकाक में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था, जबकि 2018 एशियन गेम्स में भी पारुल पदक जीत चुकी हैं। वहीं, पारुल दो बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। पारुल एशियन गेम्स से पहले पेरिस ओलंपिक 2024 का कोटा भी ले चुकी हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले ताल ठोकते मुद्दे: थप्पड़ कांड पर हंगामा, चोटी-तिलक या टोपी पर तकरार, जागरुकता से अमन-चैन बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन

साथी खिलाड़ियों में जश्न
सोमवार को चीन में चल रहे एशियन गेम्स में पारुल चौधरी के रजत पदक जीतने की खबर जैसे ही स्टेडियम पहुंची तो वहां अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। पारुल के साथ अभ्यास करने वाले साथी खिलाड़ियों ने स्टेडियम में मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।

यह भी पढ़ें: बेटियों पर गर्व: मुक्केबाजी में म्हारी छोरियों का कमाल, विदेशों में मचा रहीं धमाल, पढ़िए इनकी सफलता की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed