फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Asian games 2018: Saurabh Chaudhary had a tough competition from Japanese player till the end

सौरभ चौधरी ने जापान के खिलाड़ी को आखिर तक दी टक्कर, फाइनल में मिली थीं 24 एयर पेलेट 

Wed, 22 Aug 2018 05:58 PM IST
मदन बालियान, अमर उजाला, मेरठ
मदन बालियान, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 22 Aug 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
Asian games 2018: Saurabh Chaudhary had a tough competition from Japanese player till the end
सौरव चौधरी

पालेम बांग शूटिंग रेंज में एशियाई खेलों की 10 मीटर एयर पिस्टल का फाइनल दशकों तक दुनिया को याद रहेगा। निशाना साधने के लिए खड़े आठ खिलाड़ियों में ओलंपिक पदक विजेता दक्षिण कोरिया के जिन जोंग जैसे खिलाड़ी भी थे, जिनका अनुभव ही सौरभ की उम्र से ज्यादा है। गोल्ड मेडल के लिए जापान के मत्सुदा से मुकाबला हुआ। जानें  कैसा था सौरभ का आखिरी मुकाबला :-

विज्ञापन

दोनों खिलाड़ी लगभग बराबरी पर थे, लेकिन 23वीं गोली से सौरभ ने  10.2 और मत्सुदा ने  8.9 का स्कोर किया। सौरभ की यही बढ़त निर्णायक साबित हुई। मुकाबला 24वीं गोली तक चला और एक अंक के अंतर से स्वर्ण पदक सौरभ ने जीत लिया।  

पालेम बांग में फाइनल मुकाबला शुरू होने से पहले दुनिया की नजर ओलंपिक के स्वर्ण  पदक विजेता जिन जोंग पर थी, लेकिन बागपत के दिलेर सौरभ चौधरी की पिस्टल ऐसी गरजी कि जिन जोंग पांचवें स्थान पर रहे। जापान के मत्सुदा से फाइनल मुकाबला भी बेहद रोचक रहा और आखिरी गोली तक चला। आठवें राउंड के समाप्त होने तक सौरभ चौधरी का स्कोर 220.1 तक पहुंचा, जबकि जापान के मत्सुदा का स्कोर था 220.5, यही नहीं हरियाणा के अभिषेक वर्मा ने आठवें राउंड में 219.3 का स्कोर किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

आठवें राउंड के बाद कम स्कोर के चलते अभिषेक को कांस्य पदक से संतोष कर फाइनल से हटना पड़ा। यहां से दिल की धड़कने रोकने वाला मुकाबला शुरू हो गया। दोनों निशानेबाजों के पास दो-दो गोलियां थी। मत्सुदा की 23वीं गोली से स्कोर लगा सिर्फ 8.9 पर। इससे मत्सुदा का स्कोर 229.4 पर पहुंच गया। सौरभ ने 23वीं गोली चलाई स्कोर पहुंच गया 230.3 पर। दोनों खिलाड़ियों के पास आखिरी बारी थी और निशाना था स्वर्ण पदक। सौरभ चौधरी ने 10.4 का स्कोर किया, जबकि जापान के खिलाड़ी ने स्कोर किया 10.3 का। सौरभ का स्कोर पहुंचा 240.7 और जापान के खिलाड़ी का स्कोर पहुंचा 239.7 पर। एक अंक के अंतर से सौरभ ने गेम रिकॉर्ड के साथ इतिहास रच दिया। 

कोच को भेजा संदेश
सौरभ ने स्वर्ण पदक जीत के बाद कोच अमित श्योराण को जीत का मैसेज भेजा कि उसने सोना जीत लिया है। मंगलवार को वह बाइक पर थे, इस बीच उन्हें मेसेज प्राप्त हुआ। श्योराण ने बताया कि सौरभ के गोल्ड जीतने की सूचना के बाद से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। 

क्या कहते हैं कोच 
अमित श्योराण कहते हैं कि सौरभ धुन का पक्का है, वह लाजवाब खिलाड़ी है। तीन साल में ही उसने दुनिया को दिखा दिया कि वह उसमें कुछ खास है। वह भविष्य में देश की निशानेबाजी का सबसे बड़ा सितारा बनकर उभरेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed