फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ashwani and Shubham stood first in 1500 meter race

Meerut News: 1500 मीटर दौड़ में अश्वनी और शुभम रहे प्रथम

Fri, 07 Feb 2025 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Ashwani and Shubham stood first in 1500 meter race
सरधना। गांव खेड़ा स्थित मिनी स्टेडियम में युवा कल्याण विभाग की तरफ से ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रीति सोम व प्रधान पति कपिल सोम ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख प्रीति सोम ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर खेलों के आयोजन से गांव में छुपी हुई प्रतिभाएं निकल कर सामने आती हैं और बड़े स्तर पर गांव, जिले और प्रदेश का नेतृत्व करती है। ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, जूडो, गोला फेंक, भाला फेंक, वालीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन, भारोत्तोलक में हिस्सा लिया। अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गौरव चौधरी ने बताया कि लंबी कूद जूनियर में अंबुज मोहन प्रथम, बालिका वर्ग में मुस्कान प्रथम, जैवलिन में जूनियर वर्ग में आदर्श प्रथम स्थान पर साथ रहा। जूनियर कबड्डी में खेड़ा गांव की टीम प्रथम और वालीबाल सीनियर वर्ग में खेड़ा की टीम दूसरे स्थान पर रही। 1500 मीटर दौड़ में अश्वनी, जूनियर और 400 मीटर जूनियर में शुभम प्रथम, 200 मीटर सीनियर में अजय और 100 मीटर में नमन सोम प्रथम स्थान पर रहे। खंड विकास अधिकारी ब्रह्म पाल सिंह, एथलेटिक्स कोच मनीष सिवाच, फौजी पवन सिवाच, पीटीआई विनय, अंशुल, विनीत, ब्रह्म प्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed