फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ashtangi Mahaparva begins with flag hoisting

Meerut News: ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ अष्टान्हिका महापर्व

Tue, 24 Feb 2026 06:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Ashtangi Mahaparva begins with flag hoisting
प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर में ध्वजारोहण में शामिल श्रद्धालु स्रोत संवाद
- मुनि विमर्श सागर महाराज बताई नंदीश्वरद्वीप की महिमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


हस्तिनापुर। फाल्गुन मास की अष्टाह्निका के पावन अवसर पर श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर में आचार्य विमर्श सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ हुआ। मुख्य वेदी में श्री जिनेंद्र भगवान के अभिषेक के पश्चात ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण का सौभाग्य क्षेत्र के मंत्री राजीव कुमार जैन को प्राप्त हुआ। नंदीश्वरद्वीप जिनालय में जाप्य अनुष्ठान के बाद पंचमेरू नंदीश्वर जिनालय में विधान प्रारंभ हुआ। शांतिधारा आयुष जैन ने की। सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य राकेश जैन और कुबेर इंद्र मुकेश जैन एवं मनोरमा जैन बने। दीप प्रज्ज्वलन विजय कुमार जैन ने किया। मुख्य मंगल कलश विराजमान करने का सौभाग्य सुषमा जैन सपरिवार को प्राप्त हुआ।

आचार्य विमर्श सागर महाराज ने कहा कि नंदीश्वरद्वीप में स्थित जिन मंदिरों की संख्या 52 है। प्रत्येक दिशा में 13-13 जिन मंदिर हैं। प्रत्येक जिनालय में 108 जिन बिंब होते हैं। पूजन करने के लिए अष्टाह्निका के पर्वों में चारों निकाय के भवनवासी व्यन्तर, ज्योतिष और वैमानिक देव पहुंचते हैं। यह आठ दिन का पर्व है। मंडल पर 520 अर्घ्य समर्पित किए गए।
विज्ञापन

रात्रि में शास्त्र सभा प्रवचन संगीतमय महाआरती और भजन संध्या का कार्यक्रम के साथ-साथ प्रश्नमंच, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उत्तर प्रांतीय गुरुकुल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्र के अध्यक्ष जीवेंद्र कुमार जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, विजय कुमार जैन, महाप्रबंधक मुकेश जैन, अतुल जैन, उमेश जैन, कमल जैन, कुश जैन शुभम जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed