फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ashram's special contribution in Ram temple movement: Alok Kumar

राममंदिर आंदोलन में आश्रम का विशेष योगदान : आलोक कुमार

Mon, 17 Apr 2023 02:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 17 Apr 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Ashram's special contribution in Ram temple movement: Alok Kumar
जानीखुर्द। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्याध्यक्ष व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, दिल्ली के पूर्व सहप्रांत संघ चालक आलोक कुमार ने शनिवार की रात गुरुकुल प्रभात आश्रम, टीकरी में प्रवास किया। इस दौरान आलोक कुमार ने गुरुकुल के कुलाधिष्ठाता स्वामी विवेकानंद सरस्वती महाराज से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान आलोक कुमार ने स्वामी विवेकानंद सरस्वती महाराज से देश और प्रदेश की राजनीति के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्वामी जी को बताया कि देश का विदेशों में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद सम्मान बढ़ा है। आलोक कुमार ने आश्रम में अध्ययन कर छात्रों से बात कर उनके विचारों को जाना। आलोक कुमार ने कहा कि आश्रम का राम मंदिर आंदोलन में विशेष योगदान रहा है। उन्होंने गुरुकुल परिवार को राम मंदिर के निर्माण के पश्चात वहां आगमन का निमंत्रण भी दिया। आलोक कुमार ने गुरुकुल की विशिष्ट अनुभव पंजिका में अपने अनुभव अभिव्यक्त करते हुए लिखा कि गुरुकुल के सम्मुख निरंतर गंगनहर के प्रवाहित गंगाजल के समान आश्रम में इसकी शुचिता और निरंतरता से भारत के आध्यात्मिक वांग्मय का अध्ययन, मधुर हरियाली और कलरव पुण्यशाली है। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद् के क्षेत्रीय सामाजिक समरसता प्रमुख वीरेंद्र, बलराज डूंगर, राजकुमार, सुबोध, अजय, शिवम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed