{"_id":"6aa17fc0ffb0d44b8f0f80bc","slug":"asha-workers-protest-at-the-chc-continues-for-the-second-day-meerut-news-c-73-1-mct1008-108614-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सीएचसी में दूसरे दिन भी आशाओं का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सीएचसी में दूसरे दिन भी आशाओं का धरना जारी
विज्ञापन
सरूरपुर। सीएचसी में धरने पर बैठी आशा कार्यकत्री। संवाद
- सीएचसी प्रभारी के तबादले के विरोध में आशा अनिश्चितकालीन धरने पर
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। सीएचसी प्रभारी डॉ. राघो सिंह के तबादले के विरोध में आशाओं का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा है। जबकि डॉ. अश्वनी कुमार ने सीएमओ को पत्र लिखकर सीएचसी में प्रभारी का पदभार ग्रहण करने के लिए सहमति पत्र लिखा है।
सीएचसी प्रभारी डॉ. राघो सिंह पर गलत व्यवहार व सीएचसी में अनेक खामियों को लेकर ब्लॉक प्रमुख मनोज चौहान व अन्य जनप्रतिनिधियों ने डॉ. राघो सिंह की शिकायत सीएमओ से की थी। इसके बाद सीएमओ डॉ. राम प्रसाद ने 1 सितंबर को उनका तबादला हेल्थ पोस्ट कैंट में कर दिया था। हालांकि आदेश के 10 दिन बाद भी डॉ. राघो सिंह ने कार्यभार नहीं छोड़ा है। वहीं, ब्लॉक प्रमुख मनोज चौहान ने 10 सितंबर को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से शिकायत करने की बात कही थी। डॉ. राघो सिंह के तबादले से नाराज आशा कार्यकर्ता सीएचसी में ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गई थी। जिनका धरना लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। आशाओं ने डॉ. राघो सिंह का तबादला आदेश वापस लेने की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है। इस दौरान आशा गीता, मीनू, सीमा, पूनम, रीना, पिंकी, पूनम पाल, कोमल आदि मौजूद रहीं।
सीएमओ डॉ. राम प्रसाद का कहना है कि डॉ. अश्वनी का सीएचसी प्रभारी का कार्यभार संभालने के लिए सहमति पत्र मिल गया है। जल्द वह सीएचसी में कार्यभार संभालेंगे।