मवाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपनी छह सूत्रीय समस्याओं और मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी प्रभारी डॉ. अरुण कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से आशा कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक स्तर पर 8 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन काम बंद करने और कार्य बहिष्कार का आह्वान किया है। ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि वह अपनी लंबित छह सूत्रीय मांगों को शासन व प्रशासन के समक्ष शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से रखने के लिए यह कदम उठा रही हैं। जिसमें प्रमुख मांग मानदेय बढ़ाने, पांच लाख कैशलेस इलाज की सुविधा आदि की मांग की है। इस दौरान सुमन लता, सरिता, ममतेश, रेखा, किरण, अलका, मुनेश, आशा देवी, नेहा, मिथिलेश, गीता, सीमा, बबीता, कमलेश, काजल, अनीता, रंजना आदि आशा बहनें उपस्थित रहीं।