फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Asaram's son Narayan Sai gets life sentence, but family members of Akhil await justice

आसाराम के बेटे नारायण सांई को उम्रकैद, अब अखिल के परिजनों को न्याय का इंतजार

Wed, 01 May 2019 12:59 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 01 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
Asaram's son Narayan Sai gets life sentence, but family members of Akhil await justice
नारायण साईं

सूरत में कोर्ट ने आसाराम के बेटे नारायण सांई को उम्रकैद की सजा सुनाई है। पीड़िता की बड़ी बहन के यौन शोषण के मामले में मुजफ्फरनगर निवासी अखिल गुप्ता सरकारी गवाह था, जिसकी चार साल पहले जानसठ रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अखिल गुप्ता के परिवार को भी न्याय का इंतजार है। मुख्य हत्यारोपी दो साल से हरियाणा की कुरुक्षेत्र जेल में बंद है।

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के जानसठ रोड पर स्थित गीता एंक्लेव निवासी अखिल गुप्ता कई साल तक आसाराम का अनुयायी रहा। वह अहमदाबाद आश्रम में आसाराम का खास शिष्य था। वर्ष 2008 में उसने अहमदाबाद आश्रम छोड़ दिया था और यहां शहर में आकर दूध की डेयरी पर अपना कारोबार करने लगा था। 
विज्ञापन


इसके बाद ही सूरत की दो बहनों ने आसाराम और उसके बेटे नारायण सांई पर बंधक बना कर यौन शोषण का आरोप लगाया था। करीब ग्यारह साल पहले एक बहन ने नारायण साईं पर 2002 और 2005 के बीच सूरत के आश्रम में रहने पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। पीड़िता की बड़ी बहन ने अहमदाबाद में 1997 और 2006 के बीच आश्रम में रहते हुए आसाराम पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस मुकदमे में अहमदाबाद पुलिस ने यहां आकर अखिल गुप्ता पर शिकंजा कसा तो वह आसाराम के खिलाफ सरकारी गवाह बन गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि चार वर्ष पहले 11 जनवरी 2015 की देर शाम जब अखिल गुप्ता शहर में सिटी सेंटर के सामने स्थित अपनी दूध की डेयरी से अपने आवास पर जा रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी थी। मार्च 2016 में गुजरात एसटीएफ और क्राइम ब्रांच ने छत्तीसगढ़ के रायपुर से कार्तिक हलदर को गिरफ्तार कर अखिल गुप्ता हत्याकांड का खुलासा किया था। कार्तिक हलदर वर्तमान में हरियाणा की कुरुक्षेत्र जेल में बंद है। अखिल के परिजनों को भी न्याय का इंतजार है।

सच सामने आया है, हमें भी मिले न्याय
नारायण सांई को दुष्कर्म के मामले में उम्र कैद की सजा होने पर अखिल गुप्ता के पिता नरेश गुप्ता ने कहा कि सच सामने आया है। हमें भी न्याय का इंतजार है। उन्होंने अखिल हत्याकांड में पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि पुलिस बाकी आरोपियों को नहीं पकड़ रही है। हत्यारोपी कार्तिक हलदर को भी हरियाणा पुलिस कोर्ट में पेश नहीं कर रही है। जिस कारण अभी तक मुकदमा सेशन सुपुर्द भी नहीं हुआ है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed