मेरठ: 18 साल की लड़की वोट दे सकती है तो शादी क्यों नहीं कर सकती, ओवैसी ने सरकार का फैसला गलत बताया
ओवैसी ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आपकी सरकार ने लड़कियों के लिए क्या किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर 446 करोड़ जारी किए, जिसमें 80 फीसदी मोदी के फोटो में खर्च कर दिया। आरएसएस बच्चो को ज्यादा पैदा करने की मुखालफत कर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ रोड पर आयोजित रैली में एआईएमआईएम राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बेटियों की शादी की उम्र बढ़ने को लेकर इस कदम को गलत बताया। उन्होंने कहा 18 साल में लड़की वोट दे सकती है तो उसको पता है किसको वोट देना है। उसको शादी किससे करनी है ये भी पता होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शादी के खिलाफ हैं।
उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आपकी सरकार ने लड़कियों के लिए क्या किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर 446 करोड़ जारी किए, जिसमें 80 फीसदी मोदी के फोटो में खर्च कर दिया। आरएसएस बच्चो को ज्यादा पैदा करने की मुखालफत कर रहा है। टीएफआर के तहत आज सौ लोग पैदा हो रहे हैं तो उससे ज्यादा लोग मर रहे हैं। पूरी दुनिया में भारत नौजवान देश है। टीएफआर आ चुके हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा सर पर टोपी पहनने वाले लुंगी पहनने वाले डराते हैं। नीति आयोग की रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश में 31 फीसद लोग गरीब हैं, खाने को खाना नहीं, स्कूल में देने को फीस नहीं है। प्रदेश की हालत सुधारनी है तो एआईएमआईएम को वोट दें।
एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के बाहुबली अतीक अहमद के बेटे अली अपने परिवार पर जुल्मों की दास्तानें सुनाते हुए मंच पर ही रोने लगे थे। उनके अनुसार, अली ने कहा कि मेरे चाचा व अब्बू को जेल में डाल दिया, जिसके कारण मुझे और मेरी अम्मी को बाहर निकलना पड़ा।
रैली का नाम शोषित वंचित समाज सम्मेलन रखा गया है। हापुड़ रोड स्थित बिजली बंबा बाईपास पर इस रैली को आयोजित किया गया है। रैली स्थल पर मिशन 2022 लिखे हुए हार्डिंग बैनर्स बैनर लगाए गए हैं। होर्डिंग और बैनर्स में ओवैसी के अलावा अतीक अहमद की तस्वीरें लगी हुई हैं।
इससे पहले मेरठ के नौचंदी मैदान में ओवैसी की जनसभा आयोजित की गई थी लेकिन प्रशासन की अनुमति ना मिलने के कारण रैली नहीं हो सकी थी। उस वक्त एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने सवाल भी उठाए थे। अब एक बार फिर ओवैसी की जनसभा हापुड़ रोड पर हुई। इससे पहले मेरठ के किठौर में ओवैसी ने जनसभा को संबोधित किया था। इस जनसभा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर बरसे थे।
ओवैसी लगातार खासतौर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तूफानी दौरे पर
ओवैसी लगातार खासतौर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तूफानी दौरे पर हैं। मेरठ के किठौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर में भी ओवैसी ने जनसभा को संबोधित किया था। आज मेरठ में एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी की दूसरी जनसभा होने जा रही है सभी जन सभाओं में ओवैसी के निशाने पर जहां भारतीय जनता पार्टी थी तो वहीं समाजवादी पार्टी बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर भी उन्होंने जमकर राजनीतिक तीर साधे थे। खासतौर से मुजफ्फरनगर में ओवैसी जब जनसभा को संबोधित कर रहे थे तो उन्होंने 2013 में हुए दंगों का भी जिक्र किया था ऐसे में आज क्रांति की नगरी मेरठ जब ओवैसी आते हैं। तो वह इस अंदाज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हैं किस अंदाज में भारतीय जनता पार्टी पर निशाना चाहते हैं और किस अंदाज में गठबंधन पर निशाना चाहते हैं यह देखना बेहद महत्वपूर्ण होगा।
अतीक अहमद या उनकी पत्नी मेरठ से लड़ सकते हैं चुनाव
पूर्वांचल के बाहुबली नेता अतीक अहमद साबरमती जेल में हैं। लेकिन मेरठ में उनके परिवार की सक्रियता बढ़ गई है। चर्चा है कि मेरठ शहर सीट से अतीक या उनकी पत्नी ओवैसी की पार्टी से चुनाव लड़ सकते हैं। अतीक अहमद के बेटे अली ने भी इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने मीडिया को बताया कि मेरठ का मुसलमान बात का पक्का है। मैं अब्बू से कहूंगा कि आगामी विधानसभा चुनाव मेरठ से लड़ें। हमारे नेता असदुद्दीन ओवैसी हैं, अगर वो मेरठ से चुनाव लड़ने को कहेंगे, तो जरूर लड़ेंगे। शहर सीट से अतीक अहमद या उनकी पत्नी शाईस्ता का ओवैसी की पार्टी से टिकट हो सकता है।