{"_id":"67ec4c19222056cc4a0bc59a","slug":"as-soon-as-the-toll-rates-increased-the-roadways-also-increased-the-passenger-fare-meerut-news-c-14-1-mrt1005-822360-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: टोल की दरें बढ़ते ही रोडवेज ने भी बढ़ा दिया यात्री किराया, अब खर्च करने होंगे इतने रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: टोल की दरें बढ़ते ही रोडवेज ने भी बढ़ा दिया यात्री किराया, अब खर्च करने होंगे इतने रुपये
Wed, 02 Apr 2025 01:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:57 AM IST
सार
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा एक अप्रैल से टोल की दरों में वृद्धि के साथ ही परिवहन ने भी बसों के किराया बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद
- फोटो : संवाद
विस्तार
मेरठ के राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा एक अप्रैल से टोल टैक्स के रेट बढ़ाते ही परिवहन विभाग ने भी अपनी बसों के यात्री किराये में बढ़ोतरी कर दी है। इससे सीधा जनता की जेब पर भार पड़ेगा।
मेरठ से उप्र के अन्य शहर और दिल्ली जाने वाली सभी रोडवेज बसों का किराया बढ़ गया है। इस संबंध में सोहराब गेट डिपो के प्रभारी आसिफ अली ने बताया कि टोल टैक्स बढ़ाए जाने के बाद रोडवेज पर भार पड़ना शुरू हो गया। जिसके चलते मेरठ से गोरखपुर के प्रति यात्री किराये में दो रुपये, लखनऊ, बरेली, अलीगढ़, दिल्ली के किराये में एक रुपया और फिरोजाबाद के किराये में सबसे अधिक तीन रुपये प्रति यात्री बढ़ाए गए हैं।
मार्ग पुराना किराया वर्तमान किराया
मेरठ से गोरखपुर 1145 1147
,, लखनऊ 725 726
,, बरेली 349 350
,, हल्द्वानी 382 382
,, टनकपुर 500 500
,, रामनगर 336 336
,, आगरा 356 356
,, फिरोजाबाद 429 432
,, अलीगढ़ 224 225
,, बुलंदशहर 108 108
,, दिल्ली 154 155