फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   AS Inter College got first place in the merit list of UP Board.

Meerut News: यूपी बोर्ड की मेरिट में एएस इंटर कॉलेज को मिला पहला स्थान

Mon, 15 Dec 2025 08:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
AS Inter College got first place in the merit list of UP Board.
मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा जारी प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों की मेरिट सूची में मेरठ जनपद के एएस इंटर कॉलेज मवाना ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कॉलेज को 455 अंक मिले हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहे विद्यालय को मात्र 400 अंक हासिल हुए। जनपद मेरठ के 408 माध्यमिक विद्यालयों में यह कॉलेज टॉप पर रहा।
विज्ञापन

यह मेरिट स्कूल के स्तर, कक्षाओं की संख्या, छात्र-छात्राओं की बैठने की क्षमता, सीसीटीवी कैमरे, बोर्ड परीक्षा परिणाम (90 प्रतिशत या अधिक), स्मार्ट क्लासरूम आदि को लेकर जनपद व प्रदेश टॉपर, तथा शिक्षक-कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति जैसे पैमानों पर आधारित है। भारत सरकार के यू-डाइस पोर्टल पर अपलोड डेटा के अनुसार, कॉलेज में 3063 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जो जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में सर्वाधिक है। इनमें 1717 छात्र और 1346 छात्राएं शामिल हैं। पिछले तीन वर्षों में छात्र संख्या लगभग दोगुनी हो चुकी है। हाईस्कूल की छात्रा वैष्णवी ने यूपी बोर्ड की टॉप-10 श्रेणी में स्थान बनाया। वहीं, इतिशा चौधरी ने राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में गोल्ड मेडल, अरविंद कुमार ने कुश्ती में गोल्ड, मुकुल चौधरी ने सिल्वर मेडल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed