{"_id":"6931931b9a769c71900059b7","slug":"aryav-and-atharv-excel-in-the-state-level-exam-meerut-news-c-72-1-mct1014-145024-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आर्यव और अथर्व ने राज्य स्तरीय परीक्षा में बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आर्यव और अथर्व ने राज्य स्तरीय परीक्षा में बाजी मारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन समाचार
मेरठ। लोहिया नगर स्थित सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल के कक्षा छह के छात्र आर्यव कौशिक और कक्षा आठ के अथर्व आहूजा ने विज्ञान मंथन (वीवीएम) की राज्य स्तरीय परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
दोनों ने पहले जिलास्तर पर टॉप कर राज्य स्तरीय कैंप में स्थान बनाया और अब राज्यस्तर पर भी सफलता प्राप्त की। विद्यार्थी विज्ञान मंथन (वीवीएम) भारत का सबसे बड़ा विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा कार्यक्रम है, जिसका आयोजन विज्ञान भारती (विभा), एनसीईआरटी और राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (एनसीएसएम) के सहयोग से किया जाता है। यह परीक्षा कक्षा 6 से 11 तक के छात्रों के लिए होती है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करना, भारतीय वैज्ञानिक विरासत की जानकारी देना और तार्किक चिंतन व प्रयोगात्मक कौशल का मूल्यांकन करना है। देशभर में लाखों छात्र इसमें भाग लेते हैं और यह कई भाषाओं में आयोजित की जाती है। विद्यालय के प्रबंधक फादर निर्मल राज हार्मेस और प्रधानाचार्या मनीषा जैन ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि स्कूल की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रशिक्षण का प्रमाण है।