फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aryans A and Ashoka Academy won their matches.

Meerut News: आर्यन्स ए और अशोका अकादमी ने जीते मैच

Wed, 07 Oct 2026 08:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
Aryans A and Ashoka Academy won their matches.
चौधरी कदम सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में छह मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। द आर्यन्स स्कूल, मेरठ में चल रहे तृतीय चौधरी कदम सिंह मेमोरियल अंतर विद्यालयीय फुटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को रोमांचक मुकाबलों का दौर चला अंडर-15 और अंडर-19 बालक वर्ग में कुल छह मुकाबले खेले गए।
कार्यक्रम में नगर निगम मेरठ के जोनल चीफ विपिन चौधरी और जोनल इंस्पेक्टर परवेज विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दिन का पहला मुकाबला अंडर-15 वर्ग में द आर्यन्स स्कूल (ए) और सत्यकाम स्कूल के बीच हुआ। कड़े मुकाबले में द आर्यन्स (ए) ने 2-1 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में द आर्यन्स स्कूल (सी) और सेंट मैरी गजरौला स्कूल आमने-सामने रहे। आर्यन्स (सी) के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल का प्रदर्शन करते हुए 4-0 से मुकाबला अपने नाम किया। तीसरा मुकाबला अंडर-19 बालक वर्ग में अशोका अकादमी और आईपीएस मेरठ के बीच खेला गया। आईपीएस की टीम ने निर्णायक बढ़त बनाते हुए 1-0 से जीत हासिल की। चौथे मुकाबले में अंडर-15 वर्ग में एमपीएस वेदव्यासपुरी और एवेन्यू पब्लिक स्कूल की टीमें भिड़ीं। एवेन्यू पब्लिक स्कूल ने 1-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पांचवें मुकाबले में विजडम ग्लोबल स्कूल और अशोका अकादमी के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबला हुआ। अशोका अकादमी ने शानदार आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 4-0 से जीत हासिल की। छठे मुकाबले में अंडर-19 वर्ग में द आर्यन्स स्कूल (ए) और विजडम ग्लोबल स्कूल आमने-सामने रहे। आर्यन्स (ए) ने शुरुआत से दबाव बनाए रखा और 5-2 से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट के आयोजन सचिव दीपक राणा ने बताया कि आठ अक्तूबर को अंडर-15 और अंडर-19 दोनों वर्गों में कुल आठ क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता आगे बढ़ने के साथ मुकाबले और अधिक रोमांचक होने की उम्मीद है। इस दौरान सुधीर भटनागर, अजीत, रोहित बंसल, अमित चौधरी, आकाश, अमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed