फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Arya Samaj scholars to gather at Gymkhana Ground on December 23.

Meerut News: 23 दिसंबर को जिमखाना मैदान में जुटेंगे आर्य समाज के विद्वान

Mon, 28 Sep 2026 08:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
Arya Samaj scholars to gather at Gymkhana Ground on December 23.
स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह तैयारी शुरू जिम्मेदारी सौंपी
विज्ञापन

विभिन्न समितियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान शताब्दी समारोह को भव्य रूप देने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आर्य प्रतिनिधि सभा जिला मेरठ और केंद्रीय आर्य समिति मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में 23 दिसंबर 2026 बुधवार को जिमखाना मैदान में समारोह आयोजित किया जाएगा।
तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की बैठक आर्य समाज थापरनगर में जिला सभा प्रधान जिले सिंह आर्य और केंद्रीय आर्य समिति के प्रधान वीरेंद्र आर्य के मार्गदर्शन में हुई।
विज्ञापन

मुख्य संयोजक राजेश सेठी ने बताया कि समारोह में विद्वान स्वामी आर्यवेश, स्वामी सच्चिदानंद, डॉ. वेदपाल और डॉ. पुनीत शास्त्री को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को व्यवस्थित और सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मंच संचालन की जिम्मेदारी चंद्रकांत, वित्त संयोजक अशोक सुधाकर, विद्यालय प्रतियोगिता समिति में डॉ. आरपी सिंह चौधरी और डॉ. हरेंद्र चौधरी, पंडाल व्यवस्था में रविंद्र सिंह और सूरजपाल सिंह तथा यातायात समिति में सुशील त्यागी को दायित्व दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण प्रचार की जिम्मेदारी ओमवीर पाथोली और जिला मंत्री नगेंद्र सिंह, जबकि नगरीय प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सोहनवीर आर्य और मांगेराम संभालेंगे। भोजन व्यवस्था मनीष शर्मा और आशीष सेठी तथा यज्ञ समिति में प्रीति सेठी, अपर्णा अग्रवाल और योगेश मुवार दायित्व संभालेंगे।

राजेश सेठी ने बताया कि समारोह में गुरुकुलों और विद्यालयों के अलावा विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे। स्वामी श्रद्धानंद के व्यक्तित्व और कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पुस्तक एवं अन्य साहित्य का प्रकाशन भी किया जाएगा। बैठक में यशपाल और ऋषिपाल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed