फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Army's lost drone not found, search continues

सेना का गुम हुआ ड्रोन नहीं मिला, तलाश जारी

Wed, 14 May 2025 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Army's lost drone not found, search continues
मेरठ। निगरानी के लिए उड़ाया गया सेना का ड्रोन अभी नहीं मिला है। सैन्यकर्मी और पुलिस की टीम तलाश में जुटी रही। इसके लिए अन्य ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। निगरानी एवं प्रशिक्षण के लिए सेना ने सोमवार को एक ड्रोन उड़ाया था। कुछ समय बाद संपर्क कटने से यह गुम हो गया।
विज्ञापन

इस संबंध में सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित 622 ईएमई बटालियन के हवलदार मेजर टेक्नीशियन दीपक राॅय ने रेलवे रोड थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि सोमवार शाम ड्रोन उड़ते हुए रोहटा रोड रेलवे फ्लाईओवर की ओर चला गया। आकाश में करीब दो किलोमीटर जानेे पर संपर्क टूट गया। सीओ कैंट संतोष कुमार सिंह के साथ पुलिस टीम और सैन्य कर्मचारियों ने ड्रोन की तलाश की, मगर इसका पता नहीं चला। मंगलवार को भी तलाश जारी रही। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि ड्रोन की तलाश कराई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed