{"_id":"688da453e96124867a0acc6b","slug":"army-subedars-wife-found-dead-under-suspicious-circumstances-in-meerut-home-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सूबेदार की पत्नी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सूबेदार की पत्नी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Sat, 02 Aug 2025 11:09 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:09 AM IST
सार
मेरठ के गंगानगर स्थित अलकनंदा धाम कॉलोनी में सूबेदार की पत्नी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सूबेदार का आवास
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र की अलकनंदा धाम कॉलोनी में शनिवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान ज्ञानेश (38) के रूप में हुई है, जो सेना में तैनात सूबेदार विपिन की पत्नी थीं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार विपिन वर्तमान में राजस्थान में तैनात हैं और उनकी पत्नी मेरठ में दो बेटों के साथ किराए पर रह रही थीं। शनिवार सुबह विपिन का छोटा भाई जब गांव से उनके घर पहुंचा, तो उसने ज्ञानेश को कमरे में फंदे पर लटका हुआ पाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में टला बड़ा हादसा: कैंट रेलवे स्टेशन पर सेना के जवान ने प्लेटफार्म पर दौड़ाई कार, सामने जा रही थी ट्रेन
विज्ञापन
घटना की सूचना पर गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घर में जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार घटना के पीछे के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है।
परिजनों ने पूछताछ में बताया कि दोनों बच्चे लंबे समय से बीमार रहते हैं, जिस वजह से ज्ञानेश मानसिक रूप से परेशान थीं। अप्रैल में ही विपिन ड्यूटी पर लौटे थे।
पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।