फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Army soldier dies in vehicle accident

Meerut News: सेना के जवान की वाहन दुर्घटना में मौत

Wed, 15 Jul 2026 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Army soldier dies in vehicle accident
- गांव रछौती निवासी जनेश्वर हिमाचल प्रदेश में क्यूआरटी टीम में दे रहा था सेवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। करीब 15 दिन पहले शिमला के नजदीक गश्त के दौरान सेना का वाहन खाई में गिरने के कारण सेना के कई जवान घायल हो गए थे। इनमें मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव रछौती निवासी जनेश्वर कुमार भी शामिल था। सभी घायलों को मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान बुधवार सुबह जनेश्वर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन शिमला के लिए रवाना हो गए।
क्षेत्र के गांव मुुंडाली निवासी जनेश्वर पुत्र राजकुमार 2014 में सेना में भर्ती हुए थे। वह कुुमाऊं रेजीमेंट की 11वीं बटालियन में तैनात थे। वर्तमान में वह भारतीय सेना में हिमाचल प्रदेश में क्यूआरटी टीम में अपनी सेवाएं दे रहे थे। करीब 15 दिन पहले गश्त गाड़ी में जनेश्वर और उसके साथी जवान गश्त पर थे। किन्हीं कारणों से उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया था। इस हादसे में अन्य जवानों के अलावा जनेश्वर भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। इन सभी जवानों को रेस्क्यू कर पास के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसकी सूचना जनेश्वर के परिजनों को भी दी गई थी।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार 15 दिनों से ही जनेश्वर से लगातार फोन पर वार्ता हो रही थी, जिससे पता चल रहा था कि वह ठीक हो रहा है। बुधवार सुबह उसकी बटालियन के अधिकारी की कॉल आई कि इलाज के दौरान जनेश्वर की हो गई है। आनन-फानन में परिजन शिमला के लिए रवाना हो गए। परिजनों ने बताया कि जनेश्वर तीन भाइयों में मंझला था। बड़ा भाई गांव में खेती-बाड़ी करता है और छोटा भाई भारतीय सेना में देश सेवा कर रहा है। जनेश्वर की शादी को आठ वर्ष हो चुके हैं। इनके तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे और मौत के कारणों पर संशय
सिपाही जनेश्वर की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। वहीं अभी तक हादसे और उसकी मौत के कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरफ साफ नहीं हो पाई है। परिजनों का कहना है कि उन्हें केवल जनेश्वर के घायल होने का पता चला। वह लगातार उनसे फोन पर संपर्क में था, जो कि स्वस्थ होने की जानकारी दे रहा था। मौके पर पहुंचकर ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed