फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Army police caught the young man who was taking photos of the gun house in Cantt.

कैंट में गन हाउस के फोटो खींच रहे संदिग्ध युवक को सेना पुलिस ने पकड़ा

Tue, 01 Nov 2022 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Army police caught the young man who was taking photos of the gun house in Cantt.
कैंट में गन हाउस के फोटो खींच रहे युवक को सेना पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

मेरठ। कैंट में गन हाउस और बिग्रेडियर की कोठी के फोटो खींच रहे शामली के गुज्जरपुर गांव निवासी युवक को सोमवार सुबह सेना पुलिस ने पकड़ लिया। करीब घंटे तक सेना पुलिस ने और बाद में सदर बाजार पुलिस ने पूछताछ कर युवक को छोड़ दिया। बताया गया है कि युवक पासपोर्ट कार्यालय में आया था। उसके मोबाइल में पाकिस्तान, पाकिस्तान, सऊदी अरब समेत कई देशों के लोगों के नंबर मिले है।
सदर बाजार पुलिस ने बताया कि गुज्जरपुर गांव के इस युवक का पासपोर्ट बना हुआ है। वह नौकरी के लिए सऊदी अरब जाना चाहता है। पासपोर्ट संबंधी कार्य के लिए उसे सोमवार सुबह दस बजे पासपोर्ट सेवा केंद्र बुलाया गया था। वह सुबह 7:15 बजे कैंट में पहुंच गया। यहां उसने गन हाउस के फोटो खींचने शुरू कर दिए। पास में ही बिग्रेडियर की भी कोठी है। उसकी तस्वीरें लीं तो यहां घूम रही सेना पुलिस ने युवक को पकड़ लिया और वरिष्ठ अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद युवक से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की गई। इसके बाद सदर बाजार पुलिस को सौंप दिया। थाने में इंटेलिजेंस ने भी पूछताछ की। युवक के मोबाइल में मिले पाकिस्तान के नंबर उसके उसके रिश्तेदारों के पाए गए। सैन्य क्षेत्र की तस्वीरें लेना प्रतिबंधित है। युवक के मोबाइल को चेक कर यहां ली गईं तस्वीरें डिलीट कर दी गई हैं। युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

जवाब नहीं दे सका युवक
सेना के जवानों ने युवक से फोटो खींचने का कारण पूछा तो वह जवाब नहीं दे सका। उसने बताया कि वह पासपोर्ट कार्यालय में आया था। उसका नंबर नहीं आया तो वह फोटो खींचने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना के गन हाउस के पास फूलों की सजावट की हुई थी। युवक वहां फोटो कर रहा था। जांच में पाया गया वह पासपोर्ट सेवा केंद्र में आया था। फोटो डिलीट कराकर सेना के सामने परिजनों को सुपुर्दगी में दे दिया गया है। रुपाली राय, सीओ कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed