फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Army Personal misdeed with a woman in Meerut in the name of name of love

यूपी: शादी का झांसा देकर चार साल तक युवती की अस्मत लूटता रहा फौजी, न्याय को भटक रही पीड़िता

Thu, 17 Oct 2019 04:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 17 Oct 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
Army Personal misdeed with a woman in Meerut in the name of name of love
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
मेरठ में प्रेम में छली गई परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र निवासी युवती न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। युवती आला अफसरों से मिली और न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित युवती ने पुलिस ऑफिस पर एसपी देहात अविनाश पांडेय को बताया कि चार साल पहले उसकी मुलाकात गढ़मुक्तेश्वर निवासी सेना में तैनात युवक से हुई। 
विज्ञापन


युवक जब छुट्टी पर आता तो उससे मुलाकात करता और शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाता। उसने अपने परिवार से मिलाया तो उन्होंने भी शादी के लिए रजामंदी दे दी।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व उसे पता चला कि युवक ने दूसरी जगह सगाई कर ली है। दिसंबर में उसकी शादी है। युवक के परिजनों से संपर्क किया तो उन्होंने दोनों की शादी से साफ इंकार कर दिया।

दबाव बनते देख उन्होंने रुपयों का लालच देकर समझौते का दबाव बनाने की कोशिश की। युवती शिकायत लेकर परीक्षितगढ़ थाने पहुंची तो वहां से भी भगा दिया गया। एसपी देहात अविनाश पांडेय ने थाना परीक्षितगढ़ को मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed