{"_id":"6b044ed7d8e82365110670f6","slug":"army-initiative-70-people-register-for-organ-donation-meerut-news-c-72-1-mct1004-163261-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सेना की पहल, 70 लोगों ने अंगदान करने के लिए कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सेना की पहल, 70 लोगों ने अंगदान करने के लिए कराया पंजीकरण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। 409 फील्ड हॉस्पिटल द्वारा पाइन सैनिक इंस्टीट्यूट में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल प्रणय डंगवाल के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम में जीओसी की पत्नी व परिवार कल्याण संगठन की अध्यक्ष पूर्णिमा समेत 9 इन्फैंट्री डिवीजन सहित लगभग 300 सैन्य अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिजनों ने भाग लिया। ऑर्गन ट्रांसप्लांट कॉर्डिनेटर कर्नल अनुराग गर्ग, मेडिकल ऑफिसर मेजर हिमांशी, सेवानिवृत्त चीफ पेटी ऑफिसर मनोज, नायक टी. कैलाश (25 बार रक्तदान किया) ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने अंगदान की प्रक्रिया और मानव जीवन बचाने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। इस दौरान 70 लोगों ने अंगदान के लिए पंजीकरण कराया। संचालन सूबेदार ध्रुव कुमार ने किया। इस दौरान अंगदान विषय पर आयोजित पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में 45 लोगों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लोगों को अंगदान की शपथ दिलाई गई।