Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Army initiative: 70 people register for organ donation

Meerut News: सेना की पहल, 70 लोगों ने अंगदान करने के लिए कराया पंजीकरण

Mon, 23 Nov 2026 08:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
Army initiative: 70 people register for organ donation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। 409 फील्ड हॉस्पिटल द्वारा पाइन सैनिक इंस्टीट्यूट में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल प्रणय डंगवाल के निर्देशन में किया गया।

कार्यक्रम में जीओसी की पत्नी व परिवार कल्याण संगठन की अध्यक्ष पूर्णिमा समेत 9 इन्फैंट्री डिवीजन सहित लगभग 300 सैन्य अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिजनों ने भाग लिया। ऑर्गन ट्रांसप्लांट कॉर्डिनेटर कर्नल अनुराग गर्ग, मेडिकल ऑफिसर मेजर हिमांशी, सेवानिवृत्त चीफ पेटी ऑफिसर मनोज, नायक टी. कैलाश (25 बार रक्तदान किया) ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने अंगदान की प्रक्रिया और मानव जीवन बचाने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। इस दौरान 70 लोगों ने अंगदान के लिए पंजीकरण कराया। संचालन सूबेदार ध्रुव कुमार ने किया। इस दौरान अंगदान विषय पर आयोजित पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में 45 लोगों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लोगों को अंगदान की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed