फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Army additional director general Subhash Sharan reached Meerut and said read Bhagavad gita

मेरठ पहुंचे अपर महानिदेशक सुभाष शरण, कहा- सेना में 'भगवत गीता' पढ़कर आएं युवा

Fri, 21 Jun 2019 04:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 Jun 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
Army additional director general Subhash Sharan reached Meerut and said read Bhagavad gita
भगवतगीता को दिखाते सेना भर्ती उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के अपर महानिदेशक सुभाष शरण - फोटो : अमर उजाला

सेना भर्ती उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के अपर महानिदेशक सुभाष शरण शुक्रवार को मेरठ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवत गीता को पढ़कर ही युवाओं को सेना में आना चाहिए। यह मिलिट्री मैन्युल है।

विज्ञापन


केंट स्थित सेना भर्ती कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए सुभाष शरण ने कहा कि 30 साल पहले अमेरिका ने भी अपने सैनिकों के लिए इस्कोन मुंबई को भगवत गीता की 40 हजार प्रतियों का ऑर्डर दिया था। यह धर्मिक ग्रंथ नहीं बल्कि संस्कृति की धरोहर है। अगर जीवन में हार नहीं माननी है तो भगवत गीता जरूर पढे़ं। 
विज्ञापन


दलालों के चक्कर में न पड़े युवा
वहीं, उन्होंने युवाओं से कहा कि दलालों से बचकर सिर्फ अपनी मेहनत पर ध्यान दीजिए। छह महीने की तपस्या से आप सेना में भर्ती हो सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अब सेना में मेरिट से भर्तियां होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरिट से की जाएगी भर्ती
अपर महानिदेशक सुभाष शरण ने कहा कि बहुत जल्द सेना में मेरिट से भर्ती की जाएगी। कक्षा 10वीं और 12वीं के आधार पर अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पर फैसला जल्द लिए जाने की तैयारी है।
 
सेना में जाने के लिए निःशुल्क शिविर, इसके अलावा सेना में जाने वाले युवाओं के लिए वाराणसी में दिसंबर में निःशुल्क शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर के माध्यम से सेना के नियमों सहित प्रक्षिशित होने की जानकारी विस्तार से दी जाएगी। 

जल्द होगी लड़कियों की भर्ती
लड़कियों के लिए पहली भर्ती सितंबर या अक्टूबर में होगी। पहली बार सेना में भर्ती के लिए लड़कियों के लिए दरवाजे खोले गए हैं। हाल ही में सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसकी पहली भर्ती सितंबर या अक्टूबर में लखनऊ में होने जा रही है। वहीं, पहली ट्रेनिंग बैंगलोर में होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed