{"_id":"691ca937982dccce730b8fa6","slug":"arjuna-awardees-annu-and-sahil-tie-the-knot-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110464-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रोहतक व अन्य केंद्र....\nअर्जुन अवार्डी अन्नू और साहिल शादी के बंधन में बंधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रोहतक व अन्य केंद्र.... अर्जुन अवार्डी अन्नू और साहिल शादी के बंधन में बंधे
विज्ञापन
अन्नू रानी और साहिल को शादी पर आशीर्वाद देने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी। स्वयं
चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर स्थित द गाॅड्स पैलेस रिसोर्ट में धूमधाम से हुई शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। अंतरराष्ट्रीय भाला फेेंक खिलाड़ी एवं अर्जुन अवार्डी अन्नू और रोहतक निवासी किकबॉक्सिंग खिलाड़ी साहिल ने मंगलवार को एक भव्य विवाह समारोह में एक-दूसरे का हाथ थामकर वैवाहिक जीवन की शुरूआत की। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग स्थित द गाॅडस पैलेस रिसोर्ट में आयोजित शादी समारोह में वैदिक मंत्रों के साथ दोनों ने सात फेरे लिए।
रिसोर्ट को खूबसूरत फूलों और रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया था। दूल्हा साहिल मर्सिडीज कार में सवार होकर रिसोर्ट पहुंचा। तिलक कर पारंपरिक तरीके से दूल्हे का स्वागत किया गया। अन्नू के परिवार की महिलाओं और युवतियों ने गीत गाते हुए बरात का अभिनंदन किया।
अन्नू और साहिल ने स्टेज पर एक-दूसरे को जयमाला पहनाई। जयमाला के बाद पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान रिश्तेदार और परिवार के लोग तालियों से माहौल को और भी शानदार बना रहे थे। पंडितों ने वैदिक मंत्रों के साथ अग्नि को साक्षी मानकर विवाह की रस्म पूरी कराई। सात फेरे लेने के बाद अन्नू और साहिल ने एक-दूसरे का जीवनभर साथ देने और परंपराओं का पालन करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
शादी समारोह में शामिल परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने नवदंपती को सुखमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। वहीं, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने भी नवदंपती को इस नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। सांसद राजकुमार सांगवान, अनिल दबथुवा, टीवी कलाकार शक्ति कुमार गर्ग, कोच कंचन श्योरान, बाॅक्सर संजीत व कई प्रमुख नेताओं ने अन्नू को नए जीवन की शुरुआत के लिए बधाई दी।