Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Arjan and Tanisha stood first in the science exhibition

Meerut News: विज्ञान प्रदर्शनी में अर्जन और तनीषा रही प्रथम

Tue, 23 Sep 2025 07:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
Arjan and Tanisha stood first in the science exhibition
मोदीपुरम - डीएमजी इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत मॉडल की जानकारी लेते अतिथि।
विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए मॉडल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित डीएमजी इंटर कॉलेज में समग्र शिक्षा के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बाल विज्ञान क्लब प्रभारी राकेश कुमार और राहुल कुमार रूहेला ने बताया कि विज्ञान नवाचार जूनियर वर्ग में अर्जुन ने प्रथम, करण ने द्वितीय, फरहान, आर्यन, अनिकेत तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में तनीषा प्रथम, अर्जुन नागर द्वितीय, ओमजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बाल वैज्ञानिकों ने पर्यावरण संबंधी, सोलर सिस्टम, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता, हाइड्रोकार्बन ऊर्जा पर संयंत्र, विंड एनर्जी संयंत्र, ऑटो ओपन डस्टबिन आदि विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। विज्ञान प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि व निर्णायक डॉ. ए एम बेंद्रे, डॉ. दयाराम शर्मा रहे। प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने बाल वैज्ञानिकों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बाल वैज्ञानिक जिला विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान श्रवण कुमार, डॉ. कृष्ण कुमार, विक्रम सिंह, मुनीष कुमार, मनोज कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed