फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   argued between police and bhaakeu neta, ruckus

थाने पर कार्यकर्ता को बैठाया, भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया थाने पर धरना

Thu, 25 Jul 2019 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
argued between police and bhaakeu neta,  ruckus
3ए-परीक्षितगढ़ थाने में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं को समझाते पुलिसकर्मी। (परीक्षितगढ़) - फोटो : PARIKESHGARH
भाकियू कार्यकर्ता से नोकझोक, थाने में बैठाया, धरना
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता किसी मामले में थाने पहुंचे। वहां पुलिस व कार्यकर्ता की नोकझोक हो गई। जिस पर पुलिस ने उन्हें थाने में बैठा लिया। जानकारी पर पहुंचे अन्य भाकियू कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और मौके पर उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे।

जानकारी के अनुसार ग्राम जेई निवासी तीन लोगों को किसी मामले में पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले आई। इस मामले मेें भारतीय किसान यूनियन के माछरा ब्लॉक अध्यक्ष जेई निवासी राशिद अली थाने पहुंचे और पुलिस से बंद तीनों लोगों के बारे में जानकारी ली। जिस पर पुलिस व किसान यूनियन कार्यकर्ता राशिद अली के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस ने राशिद अली को थाने में बैठा लिया। जिसके चलते अन्य कार्यकर्ता नाराज हो गए और हंगामा कर लिया। कार्यकर्ता थाने में धरना देकर बैठ गए और मौके पर उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए। उन्होंने आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। समाचार लिखे जाने तक कार्यकर्ता थाने में ही धरना देकर अधिकारियों के इंतजार में बैठे रहे। इस मौके पर नरेश चौधरी, संदीव, संजय दौरालिया व तेजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed