फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Archers hit the mark at the district competition.

Meerut News: जिला प्रतियोगिता में तीरंदाजों ने साधा निशाना

Sun, 30 Aug 2026 05:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
Archers hit the mark at the district competition.
- कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें तीरंदाजों ने सटीक निशाना साधकर शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अरुण जिंदल ने किया।
प्रतियोगिता में अंडर-10 इंडियन राउंड में विहान ने स्वर्ण, वासू ने रजत, सुशांत ने कांस्य पदक जीता। इंडियन राउंड टीम इवेंट में महिला में विहान, वासू, ऋषभ ने स्वर्ण पदक जीता। महिला वर्ग में यशस्वी ने स्वर्ण, सैवया ने रजत, मान्या ने कांस्य पदक जीता। अंडर-10 कंपाउंड में दक्षित ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

अंडर-15 इंडियन राउंड पुरुष वर्ग में प्रतीक शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। आरव ने रजत और मयंक ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में वैष्णवी ने स्वर्ण, सिद्धी ने रजत व स्नेहा ने कांस्य पदक जीता। टीम वर्ग में प्रतीक, केशव, शिवांश और रुद्राक्ष की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। महिला वर्ग में वैष्णवी, स्नेहा और अदिति ने स्वर्ण पदक जीता। कंपाउंड राउंड पुरुष वर्ग में कृष्णा ने स्वर्ण, देव ने रजत, समर्थ ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-18 इंडियन राउंड पुरुष में अर्पित ने स्वर्ण, शौर्य ने रजत और नमन ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में दिक्षिका ने स्वर्ण, हर्षिता ने रजत और अवनी ने कांस्य पदक जीता। अंडर-18 रिकर्व पुरुष में अभि ने स्वर्ण, यर्थाथ ने रजत और विनीत ने कांस्य पदक जीता। टीम वर्ग में अभि, यर्थाथ, विनीत और जुनैद ने स्वर्ण पदक जीता। इस मौके पर कई वर्गों में तीरंदाजों ने भाग लिया और शानदार प्रदर्शन कर सभी को आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed