फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Archaeological Department will provide all the information related to Tila Ulta Kheda of Hastinapur

यूपी: हस्तिनापुर के टीला उल्टा खेड़ा से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध कराएगा पुरातत्व विभाग

Tue, 27 Jul 2021 07:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 27 Jul 2021 07:00 PM IST
सार

पुरातत्व विभाग जल्द ही हस्तिनापुर के टीला उल्टा खेड़ा से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध कराएगा। पढ़िए पूरा अपडेट क्या है।

विज्ञापन
Archaeological Department will provide all the information related to Tila Ulta Kheda of Hastinapur
मेरठ समाचार: हस्तिनापुर में पांडव टीला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पुरातत्व विभाग के अधीन प्राचीन पांडव टीला उल्टा खेड़ा के कुछ साक्ष्य विभाग के पास मौजूद हैं। नेचुरल साइंसेज ट्रस्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण आगरा मंडल से हस्तिनापुर के उल्टा खेड़ा टीले के संबंध में सूचना मांगी थी। आधी अधूरी दी गई सूचना पर सोमवार को सुनवाई के दौरान केंद्रीय सूचना आयुक्त ने एक महीने के अंदर सभी सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


नेचुरल साइंस ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रोफेसर प्रियंक भारती ने बताया कि आरटीआई के माध्यम से पुरातत्व विभाग से उल्टा खेड़ा टीले के संबंध में जानकारी मांगी गई थी। लेकिन विभाग ने अपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध कराई। जिसके प्रियंक भारती ने केंद्रीय सूचना आयोग में अपील की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा सुनवाई के लिए आयोग ने 26 जुलाई की तिथि तय की थी।
विज्ञापन


सोमवार को आयोग के समक्ष दलील रखते हुए प्रियंक भारती ने कहा कि उपलब्ध कराई गई सूचना में उल्टा खेड़ा हस्तिनापुर का गजट नोटिफिकेशन अपूर्ण है। 34 पन्नों के गजट के मात्र दो ही पन्ने उपलब्ध कराए गए। जिस पर केंद्रीय सूचना आयुक्त उदय माहुरकर ने विभाग को हिदायत देते हुए कहा कि एक महीने के अंदर मांगी गई सभी सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed