Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   AQI reaches 347 in Baghpat; causes eye irritation and throat tightness

Meerut News: बागपत में 347 पहुंचा एक्यूआई, आंखों में जलन, गले में जकड़न

Mon, 09 Nov 2026 08:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
AQI reaches 347 in Baghpat; causes eye irritation and throat tightness
आतिशबाजी और सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से बढ़ा धुआं, लोगों को हुई परेशानी
विज्ञापन

-सांस के मरीजों के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक
-चिकित्सकों ने दिए बचाव के सुझाव
फोटो 17
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिवाली पर प्रतिबंध के बाद भी रविवार को खूब आतिशबाजी हुई तो सडक़ों पर वाहन भी खूब दौड़ाए गए। इससे बागपत में हवा ज्यादा खराब हो गई और रविवार को एक्यूआई 347 तक पहुंच गया। यह सांस के मरीजों के लिए ज्यादा नुकसानदायक है तो इससे लोगों को आंखों में जलन व गले में परेशानी भी हुई।
यहां दिवाली पर शाम को केवल दो घंटों के लिए ग्रीन पटाखों को चलाने की अनुमति थी मगर इसके बाद भी सभी तरह के पटाखे बिके और आतिशबाजी भी जमकर हुई। बागपत व बड़ौत के बाजार में ज्यादा प्रदूषण व तेज आवाज करने वाले पटाखे बेचे गए।
विज्ञापन

इन पटाखों में पोटेशियम, सल्फर डाईआक्साइड आदि रसायन भरे होते हैं जो लोगों के स्वास्थ्य को भारी नुकसान पहुंचाते हैं। इसके साथ ही पटाखों से निकलने वाले धुएं से खूब वायु प्रदूषण हुआ। यहां रविवार को एक्यूआई 347 रहा, जो सोमवार को कुछ कम जरूर हुआ। यहां सोमवार को एक्यूआई 305 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस की बीमारी का खतरा तो आंखों में रही जलन
डिप्टी सीएमओ डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि दिवाली पर जिस तरह से आतिशबाजी करने से धुआं रहा। उससे सांस की बीमारी होने का खतरा ज्यादा रहता है। जिन लोगों को पहले से सांस की बीमारी है, उनके लिए यह धुआं काफी खतरनाक है। इसके अलावा धुएं से आंखों में जलन की शिकायत भी सबसे ज्यादा रहती है और आंखों में समस्या होने से मरीज भी बढ़ जाते हैं।
मास्क का इस्तेमाल करें, आंखों को धोते रहे
चिकित्सक के अनुसार इस तरह के मौसम में ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए, क्योंकि शरीर के अंदर गए कण ठंडे पानी से जम जाते हैं। घर से बाहर बिना किसी कारण के नहीं निकलना चाहिए और घर से निकलना है तो मुंह पर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। आंखों को दिन में कई बार पानी से धोते रहना चाहिए, जिससे आंखों में परेशानी होने का खतरा कम रहता है।

--
इस तरह होता है औसत एक्यूआई
0-50 अच्छा
51-100 औसत
101-200 असामान्य
201-300 खराब
301-400 ज्यादा खराब
400 से ज्यादा बेहद खतरनाक
--
अस्पताल व सीएचसी में पहुंचे 190 मरीज
बड़ौत। जिला अस्पताल की एमरजेंसी में सोमवार को 80 से ज्यादा मरीज आंखों में जलन, सांस संबंधी परेशानी और गले में दर्द के पहुंचे। इस तरह बड़ौत सीएचसी में 110 मरीज पहुंचे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि हवा में मौजूद धूल और प्रदूषित कण लोगों के श्वसन तंत्र को प्रभावित कर रहे हैं। इसके चलते पहले से अस्थमा और एलर्जी से पीडि़त मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। बच्चों और बुजुर्गों को भी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed