{"_id":"639f7d37a6d86a0b086b609f","slug":"appointment-letters-received-on-21-15-daughters-became-spokespersons-city-news-mrt618314897","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 21 को मिले नियुक्ति पत्र, 15 बेटियां बनीं प्रवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 21 को मिले नियुक्ति पत्र, 15 बेटियां बनीं प्रवक्ता
विज्ञापन
21 को मिले नियुक्ति पत्र, 15 बेटियां बनीं प्रवक्ता
मेरठ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर मेरठ जिले के 21 युवाओं को रविवार को प्रवक्ता पद के लिए नियुक्ति पत्र दिए गए। कुल 22 प्रवक्ताओं में से एक महिला शिक्षिका उच्च शिक्षा में चयन होने के कारण नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंची। जिसके बाद 21 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
मुख्य अतिथि सरोजिनी अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, जिलाधिकारी दीपक मीणा, संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ल, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश सिंह ने नियुक्ति पत्र सौंपे। 21 प्रवक्ताओं में 15 महिलाएं व 6 पुरुष हैं। 11 गणित, 3 संस्कृत, 4 जीव विज्ञान, 1 अर्थशास्त्र, 1 शिक्षा शास्त्र, 2 अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता बने। वीडियो कांफ्रेंस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर के 1395 प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों को संबोधित करते हुए हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र मिलते ही ट्रांसफर व पोस्टिंग में मत लग जाना। बल्कि छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मेहनत करना।
संस्कृत की टॉपर आयूषी राणा परिवार के साथ पहुंची
रोहटा रोड निवासी डॉ. आयूषी राणा ने संस्कृत से लोक सेवा आयोग परीक्षा में उत्तर प्रदेश टॉप किया है। डॉ. आयुषी ने कहा कि युवा अब संस्कृत विषय में रुचि ले रहा है। वह इससे पहले भी एक इंटर कॉलेज में अध्यापिका हैं, संस्कृत विषय पर जोर दे रहीं हैं। वहीं गंगानगर निवासी शुभम शर्मा परिवार के सबसे छोटे सदस्य हैं, उनकी मम्मी हाथों में भगवान कान्हा लेकर पहुंची। इस दौरान प्रधानाचार्य सुशील कुमार सिंह सहित माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन्हें मिले नियुक्ति पत्र
गणित विषय से प्रियंका गोयल, शिवानी, शिखा, लिपी जैन, शिल्पी वर्मा, पायल सैनी, रूही चौहान, रचना, अमित कुमार राणा, अंकित कुमार, संस्कृत से आयूषी राणा, साक्षी वर्मा, ललित, जीव विज्ञान से आस्था कुमारी, नेहा कटारिया, प्रमोद कुमार, शुभम शर्मा, अर्थशास्त्र से रजत सैनी, शिक्षा शास्त्र से किरण कुमारी, अंग्रेजी विषय से साक्षी चौधरी व बबीता प्रवक्ता बनीं।