फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   apply online now for provisioal certificate and migration

प्रोविजनल सर्टिफिकेट और माइग्रेशन को अब करें ऑनलाइन आवेदन

Sat, 30 May 2020 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
apply online now for provisioal certificate and migration
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोरोना महामारी के समय छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी है। अब छात्र-छात्राएं प्रोविजनल सर्टिफिकेट और माइग्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विवि की वेबसाइट पर आवेदन करने के बाद ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं। सर्टिफिकेट बनने के बाद विवि छात्र-छात्राओं को इसकी जानकारी देगा। ऐसे में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में आकर लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि फिलहाल प्रोविजनल सर्टिफिकेट और माइग्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई है। जल्द ही डिग्री और मार्कशीट के लिए भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। ऑनलाइन के साथ अभी यह व्यवस्था मैन्युअल भी रहेगी। सीसीएसयू की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन में छात्र को माता-पिता का नाम भरने के साथ अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी देनी होगी। जिससे विवि प्रशासन प्रमाण पत्र को स्कैन करने के बाद उसकी कॉपी ईमेल आईडी पर भेज सके। रजिस्ट्रार ने बताया कि छात्रों को अपना फोटो और प्रमाण पत्रों की कॉपी भी ऑनलाइन आवेदन के साथ अपलोड करनी होगी। प्रमाण पत्र बनने के बाद विवि प्रशासन छात्रों को इसकी जानकारी देगा। वहीं, लॉकडाउन खुलने के बाद विवि इन प्रमाण पत्रों को कोरियर के जरिए घर भिजवाने की व्यवस्था करने जा रहा है। इसको लेकर जल्द ही टेंडर होगा।
विज्ञापन

अभी छात्र समस्या निवारण केंद्र पर भरते हैं फार्म
फिलहाल प्रोविजनल सर्टिफिकेट और माइग्रेशन बनवाने के लिए छात्रों को पहले इलाहाबाद बैंक से फीस जमा करने के बाद फार्म लेकर भरना होता है। फिर उसे छात्र समस्या निवारण केंद्र में जमा करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से उठ रही थी मांग
प्रमाण पत्र बनवाने के लिए रोजाना करीब दो सौ छात्र-छात्राएं कैंपस में आते हैं। ऐसे में वे जल्द काम कराने के लालच में दलालों के चक्कर में फंस जाते हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद छात्र तब ही आएगा जब उसका प्रमाण पत्र बन जाएगा। कोरियर कंपनी का टेंडर होने के बाद उसे लेने भी नहीं आना पड़ेगा। इससे कैंपस में भी बेवजह आने वाली भीड़ कम होगी। दलालों पर भी अंकुश लग जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की मांग लंबे समय से उठ रही थी।

आज बने 742 प्रमाण पत्र
प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती परीक्षा में पास होने वाले 742 अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को प्रमाण पत्र बनवाए। आज गौतमबुद्धनगर के छात्र बुलाए गए थे। रजिस्ट्रार ने बताया कि 275 प्रोविजनल सर्टिफिकेट, 268 डिग्री, 20 मार्कशीट और दो माइग्रेशन सर्टिफिकेट बनाए गए। 177 विद्यार्थियों ने डिग्री के फार्म भरे हैं। 30 मई को बागपत के अभ्यर्थी प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।
ये है शेड्यूल
30 मई - बागपत के अभ्यर्थी।
31 मई और एक जून - अवकाश रहेगा।
02 जून - मेरठ के अभ्यर्थी
03 जून - हापुड़ के अभ्यर्थी
04 जून - सुपर लॉकडाउन के कारण अवकाश रहेगा
05 जून - मुजफ्फरनगर के अभ्यर्थी आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed