फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Apply now for the missed practical exam till 17th

Meerut News: छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए अब 17 तक करें आवेदन

Thu, 13 Nov 2025 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Apply now for the missed practical exam till 17th
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने परंपरागत व व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए छात्रों को अतिरिक्त समय दिया है। परीक्षा नहीं दे सके छात्र 250 रुपये विलंब शुल्क के साथ अब 17 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। पहले 15 नवंबर अंतिम तिथि थी।
विज्ञापन

एनईपी सहित तमाम वार्षिक, विषम सेमेस्टर व अंतिम सेमेस्टर की जिन छात्रों की परीक्षा हो चुकी है और परिणाम भी जारी हो चुके हैं। वह छात्र छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें बीएड, बीएबीएड, बीएलएड, बीपीएड, एमपीएड, मेडिकल, पैरामेडिकल, एआइसीटीई अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रमों के छात्र आवेदन नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने वार्षिक और सेमेस्टर प्रणाली के आवेदन के लिए अलग-अलग लिंक जारी किया है। वार्षिक प्रणाली के विद्यार्थी https://annual.ccsuniversityweb.in और सेमेस्टर प्रणाली के पाठ्यक्रमों के लिए https://ccsuniversityweb.in वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। आनलाइन आवेदन प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी होने पर विद्यार्थी हेल्पलाइन नंबरों 9258933900 और 9259089985 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किए गए हैं। ऐसे छात्र जो काल बाधित श्रेणी में नहीं आते हैं उन्हें प्रति सेमेस्टर या वार्षिक 1,500 रुपये के साथ 250 रुपये विलंब शुल्क जमा करना होगा। एक वर्ष काल बाधित होने पर प्रति सेमेस्टर 1,500 रुपये के साथ 5,000 रुपये बाल बाधित शुल्क और 250 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। इसी तरह दो वर्ष काल बाधित होने वाले विद्यार्थियों को 1,500 रुपये प्रति सेमेस्टर के साथ 10,000 रुपये काल बाधित शुल्क और 250 रुपये विलंब शुल्क आनलाइन ही जमा कराना होगा।

इस तरह जमा कराएं आवेदन
विद्यार्थियों को आनलाइन भरे गए फार्म की हार्ड कापी पर हस्ताक्षर कर स्वप्रमाणित अंकतालिका की छायाप्रति या उस वर्ष के प्रवेश पत्र की छायाप्रति के साथ परंपरागत पाठ्यक्रमों के आवेदन पत्र गोपनीय विभाग की खिड़की संख्या-40 और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के आवेदन कमरा नंबर-308 में जमा कराना अनिवार्य है। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इन विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं नवंबर के दूसरे पखवाड़े में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed