फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Applications for recognition of schools will be submitted by August 15

15 अगस्त तक जमा होंगे स्कूलों की मान्यता के आवेदन

Sat, 02 Aug 2025 04:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 04:49 PM IST
विज्ञापन
Applications for recognition of schools will be submitted by August 15
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। माध्यमिक शिक्षा परिषद के मेरठ क्षेत्रीय बोर्ड सचिव ज्योति प्रसाद ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के द्विवार्षिक परिषदीय सत्र के लिए मान्यता लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन संपन्न होगी। ऑनलाइन आवेदन बिना विलंब शुल्क के एक अप्रैल से 15 मई तक स्वीकार किए गए थे। अब विलंब शुल्क के साथ 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्रों को 30 अगस्त तक क्षेत्रीय सचिव को उपलब्ध कराना होगा।

इसके बाद संस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के बाद डीआईओएस द्वारा आख्या व संस्तुति 30 सितंबर तक करनी होगी। स्थलीय निरीक्षण करने वाली समिति में डीआईओएस अध्यक्ष, तहसील के एसडीएम या तहसीलदार सदस्य, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधान सदस्य, डीएम द्वारा नामित सहायक अभियंता सदस्य होंगे। आवेदन में मिली कमियों को 30 अक्टूबर तक दूर किया जाएगा। 31 दिसंबर तक परिषद द्वारा मान्यता के सभी प्रकरणों का निस्तारण प्रत्येक दशा में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed