फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   App will tell where is the jam in the city, which route to leave

एप बताएगा शहर में कहां है जाम, किस रूट से निकलें

Sat, 29 Oct 2022 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
App will tell where is the jam in the city, which route to leave
एप बताएगा शहर में कहां है जाम, किस रूट से निकलें
विज्ञापन

मेरठ। जल्द ही एप बताएगा शहर में कहां जाम लगा है और ऐसे में किन वैकल्पिक रास्तों से निकलना है। किस रूट पर गति सीमा कितनी है और ब्लैक स्पॉट कहां हैं यह जानकारी भी स्वदेशी मेपल्स एप ही देगा। अगर कहीं हादसा हुआ है तो इसका अपडेट भी तत्काल मिलेगा। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में इस एप के बारे में जिले के हर थाने के दो-दो दरोगाओं और यातायात पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।
एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मेपल्स एप तैयार करने वाली मैप माय इंडिया और यातायात पुलिस के बीच एमओयू हुआ है। इस एप से लोगों को सटीक और सुरक्षित नेविगेशन (पथ प्रदर्शन) की सुविधा मिलेगी। स्वदेशी मेपल्स एप निशुल्क है और इसे मोबाइल में डाउनलोड कर उपयोग किया जा सकेगा। एप के माध्यम से गति सीमा, दुर्घटना, संभावित क्षेत्र, तेज मोड़, स्पीड ब्रेकर व गड्ढे आदि के प्रति लोगों को सचेत किया जाएगा जिससे सड़क हादसों में कमी आएगी। एप ट्रैफिक एडवाइजरी नोटिफिकेशन, सुरक्षा अलर्ट भी देगा। इससेे यातायात सुरक्षा संबंधी जानकारी भी मिलेगी। एप पर प्रतिदिन शहर में निकलने वाले जुलूस, प्रदर्शन, रैली, वीआईपी मूवमेंट की भी जानकारी होगी। नेविगेशन की मदद से लोग अपने लिए कम समय में पहुंचाने वाले बेहतर रूट का भी चयन कर सकेंगे।
विज्ञापन

पार्किंग और जलभराव का भी मिलेगा अपडेट
मेपल्स ऐप के माध्यम से यातायात संबंधित मुद्दों जैसे वाहनों की अनुमानित गति, पार्किंग क्षेत्र, जलभराव सड़क की स्थिति और ट्रैफिक लाइट की विफलता व दुर्घटना आदि की जानकारी भी मिलेगी। एप को संबंधित क्षेत्र की पुलिस अपडेट कराती रहेगी। भीड़भाड़, दुर्घटना, दंगे जैसी घटनाओं की सूचना का तत्काल अलर्ट मिलेगा। आपातकालीन स्थिति में ट्रैकिंग और सबसे तेज मार्ग का विकल्प भी एप बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed