{"_id":"584075444f1c1b9345de7ee0","slug":"apharan-kar-yuvti-ko-becha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर बुलंदशहर की युवती को बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण कर बुलंदशहर की युवती को बेचा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर की युवती को अपहरण कर बहसूमा क्षेत्र के गांव में बंधक बनाकर रखा गया। आरोप है कि उससे छेड़छाड़ की गई और तीस हजार रुपये में बेचकर दूसरे युवक से शादी करने का दबाव बनाया गया। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार ने एसएसपी ऑफिस में इंसाफ की गुहार लगाई।
बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी युवती 21 नवंबर को मेरठ में अपनी रिश्तेदारी में आई थी। युवती को रिश्तेदार का घर नहीं मिला तो वह घर जाने के लिए सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। आरोप है कि बहसूमा क्षेत्र के तरवावली गांव निवासी युवक ने अपने को पुलिस में बताया और युवती को अपने साथ ले गया। जहां गलत काम करने की नियत से अश्लील हरकतें की, विरोध करने पर मारपीट करते हुए कानों के टॉप्स, मोबाइल और पर्स छीन लिया। तीन दिन गांव में बंधक बनाकर एक परिचित के घर रखा। बाद में आरोपी ने कोहला गांव के एक युवक को युवती तीस हजार रुपये में बेच दी। जहां युवती की शादी युवक के साथ मंदिर में जबरन कराने की कोशिश की गई। युवती की मां और पिता को इसकी भनक लगी तो उन्हें भी रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दी। परिजनों की शिकायत पर बहसूमा पुलिस ने युवती को बंधन मुक्त कराया। पुलिस ने आरोपी राहुल को जेल भेज दिया। अब आरोपी पक्ष के लोग समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। समझौता न करने पर युवती को अगवा करने की धमकी दी है।